By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हिमाचल के मंडी जिले की “जंजैहली घाटी की यात्रा” पर  लोकेश नवानी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हिमाचल के मंडी जिले की “जंजैहली घाटी की यात्रा” पर  लोकेश नवानी-Newsnetra
उत्तराखंडपर्यटन

हिमाचल के मंडी जिले की “जंजैहली घाटी की यात्रा” पर  लोकेश नवानी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/04/28 at 10:30 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20240428 WA0010
SHARE

हिमाचल के मंडी जिले की “जंजैहली घाटी की यात्रा” पर लोकेश नवानी-Newsnetra

जंजैहली घाटी की यात्रा
(यात्रा संस्मरण : लोकेश नवानी)
_____________________

मैं पिछले 10 दिन से सुंदर नगर, जिला – मंडी, हिमाचल प्रदेश में हूं। हर दिन कहीं न कहीं भ्रमण पर निकल रहा हूं। 26 अप्रैल को  हिमाचल के मंडी जिले की जंजैहली घाटी के भ्रमण पर गया। यह घाटी न केवल बहुत सुंदर और समृद्ध घाटी है बल्कि सेब उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। सेब के बागानों की इतनी बड़ी संख्या है कि आप हर जगह सेब के बाग देख सकते हैं। आजकल सेब पर फ्लावरिंग हो रही है। फूलों से लदे सेब के पेड़ सुंदर तो लगते ही हैं खुशहाली की उम्मीद जगाते हैं। सेब यहां की अर्थव्यवस्था के निर्माण में बड़ा योगदान करते हैं। शायद उत्पादक होने से ही लोग यहां बसे हुए हैं। धरती संभावनाओं से भरी हुई है। लोगों ने अभी से हेलनेट लगा दी हैं। यहां के लोग वैज्ञानिक ढंग से खेती करते हैं। हर जगह बीजों, कृषि उपकरणों और दवाइयों की दुकानें दिखाई देती हैं। मटर, टमाटर और गोभी की पौध देख रहा हूं। मकान इतने सुंदर और भव्य हैं कि लगता है हम किसी दूसरे लोक में हैं। नियमित और अच्छी आय होने से ही लोग इतने अच्छे मकान बनाते होंगे। और इसीलिए उनका अपना शिल्प और भवन निर्माण कला भी दिखाई देती है। सुंदर और आलीशान घर संकेत देते हैं कि पूरी घाटी समृद्ध और संपन्न है। यह जगह सुंदर नगर से लगभग 85 किलोमीटर है।

यह एक हरी भरी घाटी है। इसकी विशेषता यह है कि यहां एक भी खेत बंजर नहीं है। लोगों के आंगन में भी सेब के पेड़ मिल जाएंगे। ऐसा लगा कि सेब बेल्ट काफल बेल्ट से ऊपर होती है। जहां सेब अच्छे होते हैं।

काश उत्तराखंड की घाटियां भी इतनी समृद्ध और सुंदर बन पातीं!

उत्तराखंड में इसके लिए सामाजिक स्तर पर अभियान चलाए जाने चाहिए। समाज की भागीदारी के बिना उत्तराखण्ड का फल प्रदेश का सपना केवल कल्पनाओं में ही दिखता है।

जंजैहली से लगभग 16-17 किमी दूर एक बहुत खूबसूरत धार्मिक पर्यटन स्थल है: शिकारी देवी मंदिर।  शिकारी देवी मां दुर्गा का ही एक रूप है। अनेक स्थानीय कहानियां और मिथ प्रचलित हैं उनके बारे में। मंदिर परिसर पर लगे बोर्ड पर 3359 की ऊंचाई अंकित है। बहुत ठंडा स्थान है। यहां बर्फ अभी भी पिघली नहीं है। रास्ते में देखने को मिल जाती है। मुझे वहां पहुंचते ही जैकेट पहननी पड़ी। यहां देवदार तथा ऐसी दूसरी प्रजातियों और बांज (ओक) की प्रजाति के तिलोंज वृक्षों का खूबसूरत जंगल हैं। ये पेड़ 300 से 400 साल से भी अधिक समय के लगते हैं। पेड़ बहुत ऊंचे हैं और वनों को ऊपर से देखने पर ऐसे लगते हैं, मानो किसी माली ने उन्हें ऊपर से एकसर संवार दिया हो। लोग वनों के इस सौंदर्य को देखने भी आते हैं। ऊंचाई पर बिना वृक्षों वाले घास के पहाड़ भी अपने सौंदर्य से आकर्षित करते हैं।

जंजैहली एक पर्यटन स्थल है। यहां बहुत अच्छे, भव्य और होटल हैं। महिंद्रा क्लब भी है। दिल्ली और पंजाब से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। मुझे लगता है लोग केवल सुंदरता नहीं, यहां की समृद्धि, भवन निर्माण और हर चीज की सहज उपलब्धता के लिए यहां आते हैं।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra

हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra

खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra

टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, हिमाचल के मंडी जिले में "जंजैहली घाटी की यात्रा" पर लोकेश नवानी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 10 1
दीपावली पर घर जाने वालों की उमड़ी भीड़, देहरादून रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्रियों की धक्का-मुक्की, रस्सी फांदकर ट्रेन में चढ़े लोग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन November 3, 2026
feature image 9 1
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, ऑस्ट्रेलिया निवासी NRI की डूबने से मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 8 1
खटीमा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, ₹14.97 करोड़ से चौड़ा होगा खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक मोटर मार्ग-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 7 1
टिहरी में SIR पर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित, 200 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा; यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने दी जानकारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
feature image 5 1
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, 15 नवंबर तक ऑपरेशनल होगा त्यूणी उप जिला अस्पताल, विकास प्रस्तावों पर भी दिए बड़े निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 3, 2026
feature image 4 1
हल्द्वानी में बनेगा उत्तराखंड हाईकोर्ट का स्थायी परिसर ? मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात, वन भूमि हस्तांतरण पर मांगी मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?