वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस पर बरसे महेंद्र भट्ट, बोले- राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान, जन-जन तक पहुंचाएंगे संदेश-Newsnetra
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर वंदे मातरम सहित कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस को घेरा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लिए ये केवल एक गीत नहीं बल्कि क्रांतिकारी के बलिदान का प्रतीक है।
कांग्रेस का 1937 वाला प्रस्ताव बंटवारे को बढ़ावा देने वाला है।
कहा कि कांग्रेस ऐतिहासिक गलतियों की पुनरावृत्ति कर रही है। मोहम्मद अली जिन्ना ने जो बायकाट किया था, वैसा ही अब कांग्रेस दोहरा रही है। संविधान की कॉपी लेकर घूमने वाली कांग्रेस वर्ग विशेष के तुष्टिकरण के लिए काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने वंदे मातरम को धर्म से ऊपर बताया था। कांग्रेस ने वोट गांधी जी के नाम पर लिए लेकिन उनकी सोच को आगे नहीं बढ़ाया। पत्रकारवार्ता में भट्ट ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को बराबर दर्जा दिया था। लेकिन पूर्व की कांग्रेस की सरकार ने इस दिशा में कोई काम नहीं किया।
जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जाएगा
15 अगस्त पर पहली बार लाल किले से राष्ट्रगीत को खोया हुआ सम्मान मिला। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सबसे पहला प्रस्ताव ही राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर हुआ है। राष्ट्रगीत को किसी भी दबाव में हम झुकने नहीं देंगे। कांग्रेस या किसी भी पार्टी का पारित प्रस्ताव देश की संसद से ऊपर नहीं हो सकता। भट्ट ने कहा कि हम जन-जन के बीच वंदे मातरम को पहुंचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस की कार्यसमिति के प्रस्ताव की निंदा की।
कहा कि जनता को बताएंगे कि जिस राष्ट्रगीत से पूरे आजादी के आंदोलन को बल मिला, उसे कांग्रेस असम्मान कर रही है। अच्छा होता हरीश रावत अपनी पार्टी में आजादी के इस गीत को गाने के लिए प्रेरित करे।
बताया कि आज से जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। देश को एक रखने में राष्ट्रगीत बड़ा कारक बनेगा।
बताया कि आज से जन जागरण अभियान शुरू हो गया है। राष्ट्रगीत का अपमान देश का अपमान है। देश को एक रखने में राष्ट्रगीत बड़ा कारक बनेगा।