SSC परीक्षा पेपर लीक गैंग का बड़ा खुलासा! STF ने मास्टरमाइंड ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा को किया गिरफ्तार-Newsnetra
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड राज्यस्तरीय परीक्षा के साथ-साथ ऐसे नकल माफिया पर भी नजर रखी जा रही है जो केंद्र संचालित परीक्षाओं में आधुनिक (हाईटेक) तरीको से नकल कराने में है सक्रिय*
दिनांकः 13.02.2026 को SSC परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का एक ओर सदस्य आया एसटीएफ की गिरफ्त में
गिरफ्तार अभियुक्त ने तैयार किया था सर्वर रूम, परीक्षा लैब एवं अन्डर ग्राउण्ड चेम्बर
SSC परीक्षा में नकल करा रहे गिरोह के 03 सदस्यों को पूर्व में भी गिरप्तार कर चुकी है राज्य एसटीएफ
गिरफ्तार अभियुक्त से बरामद की गयी नकल कराने सम्बन्धी कई मिनी ब्लूटूथ डिवाइस, सिम बाक्स, बैटरी, इन्टरनेट राउटर आदि इलेक्ट्रानिक डिवाइस
दिनांकः 18.05.2026 को आयोजित होने वाली स्टाफ सलेक्शन कमीशन (SSC) की कान्सटेबल जी.डी. ऑनलाईन परीक्षा में नेहरू ग्राम स्थित सैंट जोन्स एकेडमी केन्द्र की सुचिता भंग होने की सम्भावना पर केन्द्र सील
मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के परीक्षाओं में नकल पर प्रभावी रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में दिये गये स्पष्ट निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ के द्वारा परीक्षाओं में नकल कराने वाले गिरोहो/अपराधियों के विरुद्ध कार्यावाही हेतु व्यापक कार्ययोजना बना कर कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट दिशा निर्देश निर्गत किये गये है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ. द्वारा इस सम्बन्ध में विशेष कार्ययोजना बनाकर 02 टीमों का गठन किया गया एवं टीम द्वारा किये जा रहे कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किये गये, जिसके अनुक्रम में टीम द्वारा लगातार इनपुट विकसित कर सतत कार्यवाही के प्रयास से प्रमुख अभियुक्त अभियुक्त ईश्वरी प्रसाद उर्फ इन्द्रजीत शर्मा उर्फ इन्दर पुत्र मदनलाल शर्मा निवासी शिवराम पार्क नागलैई थाना निहाल विहार दिल्ली को नेहरू ग्राम देहरादून स्थित सैंट जोन्स एकेडमी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से 02 इण्टरनेट राउटर भी बरामद हुए, जिन्हे इसके द्वारा उक्त सैंट जोन्स एकेडमी की लैब में लगाया जा रहा था।
SSC द्वारा आयोजित मल्टीटास्किग (नॉन टैक्निकल) स्टाफ और हवलदार ऑनलाईन परीक्षा में नकल कराने के सम्बन्ध में दिनांक 14.02.2026 को कोतवाली नगर देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 58/2026 धारा 11(1),11(2),12(2),66,111(3),111(4),318(2),61 सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 पंजीकृत कराया गया। अभियोग की संवेदनशीलता/तकनीकी अनवेषण को देखते हुए उक्त अभियोग की विवेचना एसटीएफ द्वारा सम्पादित की जा रही है। एसटीएफ टीम द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए उक्त परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह उक्त सदस्य ईश्वरी प्रसाद उपरोक्त को गिरप्तार किया गया।





