हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू-Newsnetra
हरिद्वार।भीमगोड़ा बैराज पंतद्वीप पार्किंग के पास का प्रवाह बढ़ने के कारण शनिवार की गंगा के बीच टापू पर 35 लोग फंस गए। लोगों के टापू पर फंसे होने की सूचना मिलते ही आपदा कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ को सूचित किया। इसके बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी की संयुक्त ने टीम रेस्क्यू अभियान चला कर टापू पर फंसे लोगों को रेस्क्यू किया। पुलिस के अनुसर, शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग पंतद्वीप के पीछे एक टापू पर अचानक जलस्तर बढ़ने से 35 लोग फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मौके पर पहुंचने के बाद एसडीआरएफ, जल पुलिस और आपदा राहत दल 40वीं वाहिनी पीएसी की टीम ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया।
बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने आपसी तालमेल और सूझबूझ के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टापू पर फंसे सभी 35 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। समय रहते चलाए गए संयुक्त रेस्क्यू अभियान के चलते सभी लोगों की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।







