By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून में भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज खुलासा-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून में भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज खुलासा-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

देहरादून में भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज खुलासा-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/06/16 at 11:19 AM
News Netra Admin
Share
8 Min Read
IMG 20260616 WA0075 1
SHARE

देहरादून में भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज खुलासा-Newsnetra

दिनांक 14/06/2026 की रात्रि कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी, जिसे उसके परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त सूचना से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुयी, मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ उक्त घर में रहता था। 20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे तथा मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था।

IMG 20260616 WA0078

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम, जो ड्राइवर का काम करता है, उसके द्वारा उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी, जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे। मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया। मौके पर फील्ड यूनिट तथा फोरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा सय्याद हसन पुत्र स्व0 अमीर हसन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-366/26, धारा 103(1)/331(8) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग टीमों की गठन किया गया।

गठित टीमों द्वारा मृतक के घर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो मृतक सोहेल के घर के कैमरो का चालू होना पर उसमे से रिकार्डिग को हटाना पाया गया तथा आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया। मौके से प्राप्त परिस्थिति जन्य साक्ष्यों एवं घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा लगातार दी जा रही अस्पष्ट जानकारियों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई को शाहिद को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुये थाने लाया गया, जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर अभियुक्त शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा उक्त सम्बन्ध में भी अभियुक्त शाहिद व अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 367/26, धारा 126 (2)/191(2)/221/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पूछताछ का विवरणः-*

गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद नशे का आदी है तथा अक्सर अपने महंगे शोको को पूरा करने तथा दोस्तों के बीच रौब झाड़ने के लिये वह अपने घर वालो तथा बड़े भाई सोहेल से पैसे लिया करता था, उसकी गलत आदतों की वजह से उसका बड़ा भाई सोहेल उसे अक्सर टोकता रहता था तथा कई बार उसके द्वारा उस पर हाथ भी उठाया था। कुछ दिन पूर्व उनके माता पिता के हज पर जाने के बाद सोहेल को जानकारी हुयी कि उसके पिता का एटीएम, जो सोहेल के पास रहता था, उसे अभियुक्त द्वारा चोरी कर अपने पास रख लिया था तथा एटीएम के माध्यम से लगभग 10 लाख रूपये अपने पिता के खाते से निकालते हुये उसे अपनी अय्यासी में खर्च कर दिये थे। इस बात को लेकर सोहेल का अभियुक्त से विवाद हो गया था तथा सोहेल ने उसके ऊपर हाथ उठाते हुये उसके साथ मारपीट कर दी थी।

मारपीट से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने सोहेल की हत्या की योजना बनायी तथा घटना को अंजाम देने के लिये पिछले 02 दिनों से घर के सारे कैमरों की रिकार्डिग को बन्द कर कैमरों को लाइव मोड पर रख दिया। योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा मौका देखकर दिनांक- 14/06/2026 की रात्रि में अपने पास रखी देशी पिस्टल से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी तथा घटना के बाद उक्त देशी पिस्टल को घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिया। इस दौरान अचानक घर पर उनके गांव के रहने वाले एक युवक सुहान के आ जाने पर अभियुक्त ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारने की बात बताई गयी, तथा दिखावे के लिये उसके साथ अपने भाई के शव को नजदीकी अस्पताल ले गया।

घटना के बाद अभियुक्त द्वारा गांव के अन्य लोगो को उकसाते हुये उनके साथ मिलकर अपने भाई के शव को देहरादून पोन्टा हाईवे में रखकर सड़क को जाम करते हुये पुलिस का ध्यान भटकाने तथा स्वंय को पीड़ित दर्शाने का प्रयास किया गया, जिससे कोई उस पर आसानी से शक न कर सके।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-*

1- शाहिद हारून पुत्र अब्दुल हारून, निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।

*बरामदगीः-*

1- देशी पिस्टल 32 बोर *(घटना में प्रयुक्त)*

*पुलिस टीम : -*

1- व०उ०नि० प्रमोद शाह, कोतवाली पटेलनगर
2- उ०नि० रफत अली, चौकी प्रभारी नयागांव
3- उ०नि० प्रवीण पुंडीर, चौकी प्रभारी बाजार
4- उ०नि० जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
5- उ०नि० विनय मित्तल
6- उ०नि० बिजेंद्र सिंह कुमांई
7- हे०का० मनोज कुमार
8- हे०का० सुमित
9- का० बृजमोहन
10- का० नरेंद्र पुरी
11-का० कैलाश
12- का० आबिद
13- का० अरुण
14- का० अनिल सालार
15- का० चमन
16- का० जय सिंह

*एसओजी टीम:-*

1- उ०नि० संदीप लोहान, प्रभारी SOG नगर
2- हे०का० चमन
3- हे०का० किरण
4- का० देवेंद्र
5- का० आशीष राठी

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: देहरादून में भाई ने ही की भाई की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया सनसनीखेज खुलासा-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?