By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: हरेला पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगाए 65 वृक्ष, लिया वृक्षों को बचाने का भी संकल्प-Newsnetra      
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > हरेला पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगाए 65 वृक्ष, लिया वृक्षों को बचाने का भी संकल्प-Newsnetra      
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

हरेला पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगाए 65 वृक्ष, लिया वृक्षों को बचाने का भी संकल्प-Newsnetra      

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/16 at 9:35 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240716 WA0012
SHARE

हरेला पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगाए 65 वृक्ष, लिया वृक्षों को बचाने का भी संकल्प-Newsnetra
         

हरिद्वार 16 जुलाई। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में वृक्षारोपण के साथ हरेला पर्व मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में 65 वृक्षों का रोपण करते हुए वृक्षों को बचाने का भी संकल्प लिया।

img 20240716 wa00112334691248853537505

संगठन के अध्यक्ष देशबंधु की अध्यक्षता व अमर शहीद जगदीश वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से जूझ रही है, इस चुनौती का सामना केवल आक्सीजन की फैक्ट्री वृक्ष लगाकर ही किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हरेला प्रकृति पर्व अब देश दुनिया में अपने बढ़ते महत्व के कारण अलग पहचान बना रहा है।उन्होंने कहा कि हरेला कर्क संक्रांति 16 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय वृक्ष दिवस की मान्यता मिलनी ही चाहिए।
  स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के अध्यक्ष देशबन्धु ने  कहा कि वृक्ष लगाना सबसे बड़ा पुण्यकर्म होता है, हमें एक पेड़ अपने पूर्वजों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम तथा दूसरा पौधा अपनी मां के नाम पर जरूर लगाना चाहिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

img 20240716 wa0015664400362437859209
img 20240716 wa00146942987150989613007

भारतीय वृक्ष न्यास के अध्यक्ष हरितऋषि विजयपाल बघेल ने कहा कि  प्राणवायु उत्पादित करने वाले पेड़ के लिए समर्पित कोई भी एक दिन अभी तक घोषित नहीं किया जा सका है, एकमात्र 16 जुलाई की तिथि ही सबसे वृक्ष दिवस के लिए अनुकूल है क्योंकि इस दिन घटित होने वाली खगोलीय घटना से सूर्यदेव दक्षिणायन होते हैं और कर्क संक्रांति के रूप में इस प्रकृति पर्व को पूरे देश में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। वृक्ष दिवस अभियान के संयोजक सुरेश चंद सुयाल ने कहा कि वृक्षों को समर्पित उनका अभियान जारी रहेगा, उन्होंने आयोजन के लिए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया। कर्नल अजय कोठियाल ने हरेला  को देश दुनिया के लिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक पर्व बताया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने  कहा कि जिस तरह से  वायु प्रदूषण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हमें अभी से गंभीरता से सचेत हो जाना चाहिए और केवल पौधे लगाने की ही औपचारिकता नहीं पूरी करना चाहिए, बल्कि प्रतिमाह इसकी समीक्षा भी करना चाहिए ताकि लगाए गए पौधों का संरक्षण वृक्ष बनने तक किया जा सके। उन्होंने सेनानी परिवार के *हर महीने प्रथम रविवार 10 बजे 10 मिनट अपने पूर्वजों के नाम* से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं पुष्पांजलियां समर्पित करने के बाद रोपित पौधों की समीक्षा भी करना चाहिए तथा मुरझाए या नष्ट हुए पौधों के स्थान पर पुनः पौधे रोपित करना चाहिए। संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सैनी ने हरेला पर्व पर स्वरचित सुमधुर गीत से लोगों का मन मोह लिया और वृक्षो की उपयोगिता को रेखांकित किया। वहीं श्रीगोपाल नारसन ने स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों की इस पहल को ऐतिहासिक बताते हुए अनावश्यक रूप से काटे जा रहे वृक्षों को रोके जाने व नए वृक्षों को निरंतर लगाते रहने की बात कही। इसके पूर्व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम में समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, ल्यूमिनस की एचआर कु साक्षी चौहान, मंगलम सेवा ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहनवाज खान के प्रपौत्र अदनान, राज्य आंदोलन कारी मोहन पाठक, राजन कौशिक, अनिल भारतीय  ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह गहलोत, आशुतोष शर्मा, नवीन शरण निश्चल, आदित्य प्रकाश उपाध्याय, कुशल उपाध्याय,  यशपाल सिंह,  विजेंद्र सिंह, शिव कुमार,  अशोक कुमार चौहान, खेमपाल सिंह, किशनपाल सिंह, धर्मवीर ढींगरा, सुभाष चौहान, यशवंत चौहान, सुशील कुमार शर्मा, आदित्य गहलोत, परमेश चौधरी, श्रीमती राजकुमारी सैनी, माया चौहान आदि मौजूद रहे।

img 20240716 wa00108836739081306390981
img 20240716 wa00131994028750538209520
img 20240716 wa00124166763316245988939
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra

कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra

देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, लिया वृक्षों को बचाने का भी संकल्प, हरेला पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स पार्क में लगाए 65 वृक्ष
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 2
बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य अस्पताल में भर्ती, पति के खिलाफ FIR के बाद बिगड़ी तबीयत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 16, 2026
Untitled design 46
कर्णप्रयाग में घोड़े-खच्चर संचालकों के बीच खूनी संघर्ष, बिजनौर के 27 वर्षीय युवक की मौत-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 16, 2026
Untitled design 47
देहरादून में आशारोड़ी-मोहब्बेवाला ढलान बना ‘डेथ जोन’, 25 दिन में 5 हादसे, फिर भी विभागों के प्लान बेअसर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026
Aaj ka Rashifal 16 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 16, 2026
Untitled design 45 1
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की शिकायत पर पति के खिलाफ FIR, जालसाजी और जान से मारने की साजिश के आरोप-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 15, 2026
Untitled design 44 1
कलियर के गेस्ट हाउस में मिला यूट्यूबर आतिफ का शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 15, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?