विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पौधा लगाएं, उसे वृक्ष बनने तक बचाएं’— कल्याण सिंह रावत के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान-Newsnetra
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर विधानसभा के वार्ड संख्या-58, शिवनगर क्षेत्र में प्रसिद्ध पर्यावरणविद् श्री कल्याण सिंह रावत के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्रकृति संवर्धन को समर्पित रहा है। उनकी टीम वर्षों से विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं के सहयोग से देहरादून के अनेक क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चला रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वर्षाकाल के दौरान यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि रिसपना पुल, विधानसभा रोड, शिवनगर एवं अन्य क्षेत्रों में उनकी टीम द्वारा पूर्व वर्षों में लगाए गए पौधे आज हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं, जो पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
क्षेत्रवासियों ने श्री कल्याण सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा वर्षों से किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक अभियान बताया।
कार्यक्रम में सुंदर सिंह रावत “आजाद” भूपेंद्र नेगी, वरुण शर्मा, उषा डबराल, रामेश्वरी रावत, प्रीतम सिंह, सहित अनेक समाजसेवी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
“एक पौधा लगाएं, उसे वृक्ष बनने तक बचाएं।”
स्वच्छ दून – ग्रीन दून





