पीपलकोटी टनल हादसा: भूस्खलन में 7 मजदूरों की मौत, 12 घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-Newsnetra
उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी (टेल रेस टनल) में सरिया वेल्डिंग के दौरान भारी भूस्खलन हो गया।
हादसे के वक्त टनल में 22 से अधिक मजदूरों के फंसे होने की जानकारी सामने आई। अब तक 20 मजदूरों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें 7 मजदूरों की मौत हो गई है। 12 मजदूरों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
टनल में फंसे अन्य मजदूरों की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को पीपलकोटी हादसा स्थल का दौरा करेंगे।
#PipalkotiTunnel #THDCVishnugadPipalkoti #Chamoli #ChamoliUttarakhand #UttarakhandNews #Pahadvani #Uttarakhand





