ऋषिकेश में सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग और मारपीट करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, शांति भंग में 5 आरोपी गिरफ्तार-Newsnetra
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 12-08-2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि विस्थापित कॉलोनी के बाहर सिराई मोड़, वीरभद्र रोड के पास कुछ व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर आपस में हो-हल्ला करते हुए झगडा कर रहें हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पहुंचा तथा दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गये। मौके पर शांति भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दोनो पक्षों के 04 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त त्रिवेणी घाट पर लगे पोस्टर/बैनरों को क्षतिग्रस्त कर स्थानीय लोगों तथा श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करते हुए उन पर पत्थर फेंकने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी पुलिस द्वारा शांति भंग होने की आशंका क्व दृष्टिगत मौके से धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- विशाल पुत्र करण सिंह, निवासी गली नं0 05, ए ब्लॉक, विस्थापित कॉलोनी, ग्राम सभा सिराई, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष।
2- मनदीप रावत पुत्र सोबन सिंह रावत, निवासी गली नं0 03, आमबाग, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 25 वर्ष।
3- शिवम कुमार पुत्र राम नरेश आजाद, हाल निवासी मकान नं0 54, निर्मल ब्लॉक ए, विस्थापित कॉलोनी, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष।
4- सूदन रावत पुत्र मंगल सिंह, निवासी मकान नं0 एफ-3, विस्थापित कॉलोनी, इन्द्रानगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 23 वर्ष।
5- पीयूष यादव पुत्र सुरेन्द्र यादव नि0- कैनाल रोड, गुमानीवाला, ऋषिकेश, देहरादून, उम्र – 20 वर्ष





