PM मोदी के देहरादून दौरे की तैयारियां तेज, CM धामी ने किया ग्राउंड निरीक्षण-Newsnetra
देहरादून में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग, मंच व्यवस्था और आमजन की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और यातायात संचालन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियां पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारियों में जुटी हुई हैं।





