नर्सिंग भर्ती की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज, महिला प्रदर्शनकारी ने फिनायल पीकर किया आत्महत्या का प्रयास-Newsnetra
नर्सिंग एकता मंच की ओर से बेरोजगार वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर करीब सात माह से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने गए बेरोजगारों की जब बात नहीं बनी तो उनमें आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी महिला ने फिनायल पी लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।




