पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स अस्पताल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का हालचाल जाना, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना-Newsnetra
पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त मेजर जनरल) की कुशलक्षेम जानी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उपचार की प्रगति पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री खंडूड़ी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों की शुभकामनाएं उनके साथ हैं। उन्होंने चिकित्सकों से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य में तेजी से सुधार लाने के लिए सभी आवश्यक प्रयास करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खंडूड़ी के परिजनों से भी मुलाकात की और उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खंडूड़ी का योगदान उत्तराखंड के विकास और सुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, और प्रदेश उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है।





