By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 85 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 85 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 85 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/08/06 at 7:54 PM
News Netra Admin
Share
10 Min Read
PTI09 16 2025 000014A 0 1758017421224 1758017441566
SHARE

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 85 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर-Newsnetra

प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा और आगामी मौसम चेतावनियों के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन से बात की। उन्होंने विभिन्न जिलों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। सीएम ने सभी आपदा प्रबंधन व राहत एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने संभावित आपदा से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए एजेंसियों को पूरी सतर्कता से कार्य करने को कहा। संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी का निर्देश दिया। नदी-नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि रखने को भी कहा गया। आवश्यकता पड़ने पर लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

12 08 2025 dehradun rains 24010603 m PTI09 16 2025 000014A 0 1758017421224 1758017441566 1 uttarakhand weather b5f4a0767748e38ce1dcbe5634bcf35d

गुरुवार के लिए देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। राज्य के शेष जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तेज वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई है। सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र प्रदेशभर की स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है।

राज्य में 85 मार्ग बंद
प्रदेश में भूस्खलन के चलते 85 मार्ग बंद है। इसमें अल्मोड़ा दो, बागेश्वर 10, चमोली 20, देहरादून सात, नैनीताल में आठ मार्ग बंद है। पौड़ी पांच, पिथौरागढ़ 13, रुद्रप्रयाग छह, टिहरी आठ और उत्तरकाशी में छह मार्ग बंद है।

तेज बारिश से हरिद्वार शहर जलमग्न, जलभराव से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

हरिद्वार में गुरुवार सुबह से हो रही तेज बारिश के कारण शहर के मध्य क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से आने-जाने वाले लोगों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ। लगातार बारिश के चलते लोग सावधानी के साथ आवागमन करने को मजबूर हैं।

ऋशिकेश में मां गंगा का रौद्र रूप 
पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण मां गंगा का रौद्र रूप सामने आ गया है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ऋषिकेश के प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट का आरती स्थल पूरी तरह जलमग्न हो गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार मंगलवार शाम गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा 339.65 मीटर से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। बढ़ते हुए जलस्तर की रफ्तार देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। लाउडस्पीकर के माध्यम से जल पुलिस और एसडीआरएफ लागतार स्थानीय और श्रद्धालुओं को अलर्ट कर रही है कि गहरे पानी में न जाए। वहीं गंगा के किनारे रहे लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है।

अगस्त्यमुनि: भूस्खलन से फिर बंद हुआ विजयनगर-तैला मार्ग
लगातार बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह विजयनगर-तैला मोटर मार्ग एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से मार्ग पर यातायात बाधित हो गया है।
विजयनगर-तैला मोटर मार्ग 80 से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। मानसून के दौरान इस मार्ग का शुरुआती हिस्सा लगातार भूस्खलन और भूधंसाव से प्रभावित हो रहा है, जिससे सड़क बार-बार बंद हो रही है।

खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं अलकनंदा और मंदाकिनी
रुद्रप्रयाग जिले में बुधवार रात से जारी बारिश के बाद अलकनंदा और मंदाकिनी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह अलकनंदा का जलस्तर 627.80 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 627.00 मीटर है। वहीं मंदाकिनी का जलस्तर 626.60 मीटर रहा, जबकि इसका खतरे का निशान 626.00 मीटर है। पिछले 24 घंटे में ऊखीमठ में 53.30 मिमी, जखोली में 59.00 मिमी और रुद्रप्रयाग में 16.00 मिमी वर्षा दर्ज की गई। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नगर पालिका और नगर पंचायतों की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की जा रही है

बड़कोट:पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे दो कांवड़ यात्री

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के समीप बुधवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। यमुनोत्री धाम से लौट रहे उत्तर प्रदेश के दो कांवड़ यात्री अचानक पहाड़ी से गिरे चट्टानी मलबे और पत्थरों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। जान बचाने के लिए दोनों यात्रियों को अपनी बाइक मौके पर छोड़कर भागना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ देर तक भूस्खलन जारी रहने के बाद स्थिति सामान्य हुई जिसके बाद सिलाई बैंड से यमुनोत्री की ओर फंसे लोग सावधानी के साथ बड़कोट की ओर रवाना हुए। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर पंवार ने बताया कि सिलाई बैंड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर लाइट की व्यवस्था करनी चाहिए। इधर एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि संभवत: जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के बीच संवेदनशील प्वाइंटों पर लाइटों को लेकर बातचीत चल रही है।

घनसाली: घुत्तू में बारिश बनी आफत, भूस्खलन से मुख्य बाजार में नुकसान

भिलंगना के घुत्तू क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बुधवार देर रात हुई भारी बारिश के चलते मुख्य बाजार घुत्तू में भीषण लैंडस्लाइड हो गया, जिससे बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भूस्खलन के कारण कई आवासीय भवनों पर खतरा मंडरा रहा है, जबकि एक वाहन मलबे में दब गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे आ गया। देखते ही देखते भारी मात्रा में मलबा मुख्य बाजार की ओर आ गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। कई मकानों के आसपास मलबा जमा होने से भवनों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, प्रभावित परिवारों में भय का माहौल बना हुआ है और लगातार हो रही बारिश के कारण लोग पूरी रात सतर्क रहे। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, राजस्व विभाग और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मलबा हटाने की कार्रवाई जारी है तथा खतरे की जद में आए मकानों का आकलन किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है।

मलबे की चपेट में आया वाहन
प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक आवाजाही से बचने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना देने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों ने भी प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करने का भरोसा जताया है। स्थानीय निवासी भजन रावत व रवि कंडारी ने बताया कि सुबह सुबह घुत्तू में एक बड़ा हादसा होने से टला है, भिलंग क्षेत्र के मुख्य बाजार घुत्तू में घरों को ऊपर मलबा आ गया जिससे काफी आवासित भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि बाजार में भी पत्थर आए हैं, उन्होंने तहसील प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। एक वाहन भी मलबे की चपेट में आ गया है, देर रात्रि से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले भी ऊफान पर है। एसडीएम मंजू राजपूत ने कहा कि घुत्तू में भूस्खलन की सूचना मिली है जिसमे एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया था व कुछ घरों के ऊपर मलवा व पत्थर आने की भी सूचना प्राप्त हुई है, राजस्व टीम को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, उत्तराखंड में बारिश का कहर: चार जिलों में स्कूल बंद, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट; 85 सड़कें बंद, नदियां खतरे के निशान से ऊपर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
Untitled design 18
उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 15
हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?