By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: एसएसपी देहरादून की समीक्षा बैठक: कानून व्यवस्था और अभियानों पर कड़े निर्देश-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > एसएसपी देहरादून की समीक्षा बैठक: कानून व्यवस्था और अभियानों पर कड़े निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

एसएसपी देहरादून की समीक्षा बैठक: कानून व्यवस्था और अभियानों पर कड़े निर्देश-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/01/02 at 10:21 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20250102 WA0091
SHARE

एसएसपी देहरादून की समीक्षा बैठक: कानून व्यवस्था और अभियानों पर कड़े निर्देश-Newsnetra

  • नये साल की पहली बैठक में सख्त रूख में दिखे एसएसपी देहरादून
  • मुख्यालय तथा जनपद स्तर पर प्रचलित अभियानों की समीक्षा कर लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों के कसे पेंच।
  • अभियानों के तहत प्रभावी कार्यवाही हेतु सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को दिये स्पष्ट निर्देश।
  • नशा तस्करो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही, सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश, नये कानूनों के क्रियान्वयन तथा मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक की कार्यवाही की करी थानावार समीक्षा।
  • सभी थाना प्रभारियो को दिये स्पष्ट निर्देश “लापरवाही किसी भी दशा में नहीं होगी बर्दाश्त, होगी जवाबदेही तय”।
  • पुलिस अधीक्षक नगर/विकासनगर/ऋषिकेश को नियमित रूप से थानों द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु किया निर्देशित

आज दिनांक: 02-01-25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों के साथ गोष्ठी की गयी, गोष्ठी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा वर्तमान में पुलिस मुख्यालय तथा जनपद स्तर पर चलाये जा रहे अभियानों के तहत थानों द्वारा की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा की गई तथा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निम्न दिशा निर्देश दिये गये।

IMG 20250102 WA0087

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

01: मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में प्रभावी रोकथाम लगाने तथा अवैध रूप से नशे के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों की कुण्डलियां तैयार कर उनके विरूद्ध की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा के दौरान सभी थाना प्रभारियो से ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध गुण्डा तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज अभियोगों तथा उनकी अवैध सम्पत्ति के चिन्हिकरण हेतु की गयी कार्यवाही की जानकारी लेते हुए अपेक्षानुरूप कार्यवाही न करने वाले थाना प्रभारियों को कडी हिदायत दी गई। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को ऐसे सभी अभियुक्तों के विरूद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फाइनेंन्शियल इन्वेस्टीगेशन भी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

02: सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानों द्वारा की गयी कार्यवाही की थानावार समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान ड्रंकन ड्राइव/रैश ड्राइविंग/ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही के साथ-साथ उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भी अनिवार्य रूप से आर0टी0ओ0 कार्यालय को भेजने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु नियमित रूप से सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

IMG 20250102 WA0089

03: थानों पर लम्बित पडे माल मुकदमाती की समीक्षा के दौरान अधिक समय से लम्बित मालों के लम्बित रहने के कारणों की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण में शिथिलता बरतने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी गयी, साथ ही वर्तमान में पुलिस मुख्यालय स्तर से मालों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए अधिक से अधिक मालों के निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

04: नये कानूनों के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में सभी थाना प्रभारियों से चर्चा करते हुए उक्त कानूनों के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही उक्त कानूनों में निहित प्रावधानों के तहत सभी आवश्यक कार्यवाहियों को नियमबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान सीसीटीएनएस के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी थाना प्रभारियों के साथ- साथ थानों व जनपद स्तर पर सीसीटीएनएस में नियुक्त कर्मियों से उसमें आ रही दिक्कतो के संबंध में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि उक्त कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही/कोताही न बरती जाये। लापरवाही/कोताही बरतने वाले प्रभारियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

05: ईनामी/फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों से मफरूर अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गई, साथ ही 30 साल से अधिक अवधि से फरार चल रहे अपराधियों के नाम मफरूर लिस्ट से हटाने के लिये रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये गये, जिससे पैटी ऑफेन्स के प्रकरणों में जिलाधिकारी देहरादून को रिपोर्ट प्रेषित कर अनावश्यक रूप से लम्बित चल रहे ऐसे प्रकरणों को खारिज किया जा सके।

उक्त गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर/ यातायात/ विकास नगर/ ऋषिकेश, जनपद देहरादून के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी तथा थानो/जनपद स्तर पर सीसीटीएनएस का कार्य देख रहे पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra

सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra

देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, Review meeting of SSP Dehradun: Strict instructions on law and order and campaigns, एसएसपी देहरादून की समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था और अभियानों पर कड़े निर्देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836459660 1131258576253478 6674753669631477920 n
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836881928 27679290255078625 753887268736448283 n
सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
images 3
चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 6, 2026
gi ezgifcom optimize1747484354 1759922241
देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
harathavara ma hathasa 50568677f74fabdd333b1ac809615037
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?