देहरादून में महिला पर अत्याचार का सनसनीखेज मामला, 10 महीने तक कमरे और शौचालय में कैद रखने का आरोप-Newsnetra
सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक महिला को 10 महीने तक घर और शौचालय में बंद रखकर प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पटेलनगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पीड़िता के पिता संजीव बहुगुणा की शिकायत पर पुलिस ने भाऊवाला की सैनिक कॉलोनी निवासी पति राहुल खंडूड़ी और सास-ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। घटना जुलाई 2025 से मई 2026 के बीच की है
थाना प्रभारी लोकपाल परमान ने बताया महिला के पिता ने शिकायत दी। उन्होंने बताया उनकी बेटी साक्षी को जुलाई 2025 से मई 2026 तक घर और शौचालय में बंद रखा गया। इस दौरान उसे डंडे, पाइप, कुर्सी और वाइपर जैसी चीजों से बेरहमी से पीटा गया
जुड़वां बच्चों से भी वंचित रखा





