By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: केदारनाथ-बदरीनाथ में दिव्यांग और 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था, अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतार में-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > केदारनाथ-बदरीनाथ में दिव्यांग और 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था, अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतार में-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

केदारनाथ-बदरीनाथ में दिव्यांग और 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था, अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतार में-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/15 at 11:18 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
badrinath kedarnath 3dcc6a60dfe80aaa1e6e1487c4c970ed
SHARE

केदारनाथ-बदरीनाथ में दिव्यांग और 70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए अलग दर्शन व्यवस्था, अब नहीं लगना पड़ेगा लंबी कतार में-Newsnetra

चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में दिव्यांगों व बुजुर्गों को दर्शन के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। पहली बार बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) दिव्यांगाें व बुजुर्गों के लिए अलग से दर्शन की व्यवस्था कर रही है। इसके लिए एसओपी भी तैयार कर ली गई है।

बदरीनाथ व केदारनाथ में अभी तक दिव्यांगाें व बुजुर्गों के लिए दर्शन की कोई अलग से व्यवस्था नहीं है। उन्हें भी आम श्रद्धालुओं की तरह लाइन में दर्शन करने पड़ते हैं। बीकेटीसी ने दिव्यांग व 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के सुगम दर्शन की व्यवस्था बनाई है। इससे धामों में दिव्यांगों व बुजुर्गों को दर्शन करने में बड़ी राहत मिलेगी। बीकेटीसी ने नई व्यवस्था को लागू करने के लिए मानव प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार कर ली है। जल्द ही नई व्यवस्था धामों में लागू की जाएगी

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

एसओपी के अनुसार शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग, बुजुर्ग श्रद्धालुओं को दर्शन करने से पहले अनिवार्य रूप से मंदिर समिति के काउंटर पर पंजीकरण कराया जाएगा। बुजुर्गों को आधार कार्ड व दिव्यांगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र दिखाना होगा। बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में सुबह व शाम को आधा घंटे का समय निर्धारित किया जाएगा।

जल्द व्यवस्था लागू होगी
बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में आने वाले दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए बीकेटीसी ने नई व्यवस्था बनाने की पहल की है। इससे दिव्यांगों व बुजुर्गों को आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन करने के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उनके दर्शन के लिए अलग से समय निर्धारित किया जाएगा। जल्द ही इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। -हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष, बीकेटीसी

अब तक चारों धामों में 13.32 लाख लोग कर चुके दर्शन

चारधाम यात्रा में अब तक 13.32 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। मौसम की चुनौतियों के बावजूद धामों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। एक दिन में औसतन 70 से 80 हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। केदारनाथ में अब तक 5.50 लाख, बदरीनाथ में अब तक 3.44 लाख, गंगोत्री में अब तक 2.18 लाख, यमुनोत्री में अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: no more standing in long queues - Newsnetra, Separate darshan arrangements for the disabled and the elderly above 70 years of age in Kedarnath-Badrinath
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?