By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक माह में 7 लाख श्रद्धालु, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक माह में 7 लाख श्रद्धालु, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरपर्यटन

श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक माह में 7 लाख श्रद्धालु, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/06/01 at 9:21 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
FB IMG 1748792929746
SHARE

श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, एक माह में 7 लाख श्रद्धालु, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार-Newsnetra

श्री केदारनाथ धाम यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बाबा केदारनाथ के दर्शन को देश विदेश से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। साथ ही स्थानीय लोगों के रोजगार को भी बढ़ती हुई यात्रा से लगातार लाभ मिल रहा है। शासन प्रशासन द्वारा यात्रा पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं से सरकार को भी भारी राजस्व प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा उत्तराखण्ड की आस्था और संस्कृति की धुरी बन चुकी है। सरकार का लक्ष्य केवल तीर्थयात्रियों को सुविधाएं देना नहीं, बल्कि स्थानीय युवाओं, महिलाओं एवं व्यापारियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना भी है। हम प्रयासरत हैं कि यात्रा सुरक्षित, सुगम और समृद्ध बनाने की दिशा में हर संभव कदम उठाएं।

बाबा केदारनाथ के कपाट खुले एक महीने का समय पूर्ण हो चुका है और इसी एक महीने में सरकारी सुविधाओं से लेकर स्थानीय व्यापारियों ने दो अरब से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं जून का महीना शुरू होने के बाद से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा भी होने लगा है, जिसका स्थानीय व्यापारियों एवं महिला स्वयं सहायता समूहों को पूरा लाभ मिलेगा। रविवार 01 जून को बाबा के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 07 लाख पार हो चुकी है। पिछले एक महीने का औसत निकला जाए तो प्रतिदिन 24 हजार श्रद्धालु बाबा के दर्शनों को केदारपुरी पहुंचे हैं।

गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक 20 किलोमीटर के इस पैदल मार्ग में असमर्थ एवं बुजुर्ग भक्त एवं खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य अनिवार्य सामग्री को घोड़े खच्चरों से यात्रा मार्ग एवं केदारपुरी में पहुंचाया जाता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने बताया कि 31 मई तक 1,39,444 श्रद्धालु घोड़े खच्चरों के माध्यम से दर्शनों को पहुंचे हैं। जिसके माध्यम से ₹40 करोड़ 50 लाख से अधिक की आय प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष संक्रामक बीमारी इक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के चलते कुछ दिन घोड़ा खच्चर संचालन प्रभावित भी रहा।

जिला पर्यटन अधिकारी एवं नोडल हेली सेवा श्री राहुल चौबे ने बताया कि इस वर्ष आठ हेली कंपनियां नौ हेलीपैड से हेलिकाप्टर का संचालन कर रही हैं। 31 मई तक लगभग 33,000 श्रद्धालु हेली सेवाओं के माध्यम से बाबा केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। जिससे करीब ₹35 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। श्री चौबे ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि हेली बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग की जाए।

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत रुद्रप्रयाग श्री संजय कुमार ने बताया कि इस वर्ष की यात्रा के लिए 7,000 से अधिक डंडी-कंडी संचालक पंजीकृत हैं। 31 मई तक 29,275 श्रद्धालु डंडी-कंडी के माध्यम से यात्रा कर चुके हैं, जिससे एक करोड़ 16 लाख, 89 हजार 100 रुपए की आय प्राप्त हुई है। वहीं गंदगी फैलाने एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न प्रतिष्ठानों का चालान कर 2,26,000 रुपए का अर्थदंड भी वसूला गया है।

सहायक परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग श्री कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं। 01 जून तक 7 लाख श्रद्धालु धाम में पहुंच चुके हैं। यानी अब तक टैक्सी संचालक करीब ₹7 करोड़ रुपए शटल सेवा के माध्यम से अर्जित कर चुके हैं। वहीं, इस वर्ष नई पहल करते हुए 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। पहले चरण में 25 वाहन ही इस हेतु लिए गए हैं। अगर प्रयोग सफल रहता है और अधिक गाड़ियों की आवश्यकता महसूस हुई तो गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

व्यापार संघ अध्यक्ष गौरीकुंड श्री रामचंद्र गोस्वामी ने बताया कि श्री केदारनाथ धाम यात्रा का स्वरूप हर वर्ष बढ़ता जा रहा है। एक महीने में यात्रा पर पहुंचे 7 लाख श्रद्धालुओं के हिसाब से औसत निकाला जाए तो ₹100 करोड़ होटल एवं रेस्तरां प्रतिष्ठानों ने कारोबार कर लिया है। जीएमवीएन के रीजनल मैनेजर श्री गिरवीर रावत ने बताया कि जीएमवीएन के 15 प्रतिष्ठान केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हैं। जिसमें ध्यान गुफा भी शामिल हैं। इन सभी ने मिलकर एक महीने में ₹3 करोड़ 80 लाख 1582 का राजस्व प्राप्त किया है।

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बनबसा (चम्पावत) में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय-Newsnetra

उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra

हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra

धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, एक माह में 7 लाख श्रद्धालु, श्री केदारनाथ धाम यात्रा ने तोड़े रिकॉर्ड, ₹100 करोड़ से अधिक का कारोबार
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

831533230 3981845078778464 1814927036040328323 n
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में बनबसा (चम्पावत) में आयोजित कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण निर्णय-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 4, 2026
train railmin 6 1784363776
उत्तराखंड को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात, हरिद्वार तक बढ़ेगी गरीब रथ एक्सप्रेस; दो नई एसी ट्रेनें भी मंजूर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 4, 2026
833241704 1444831797829815 7271060679880899104 n
चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, धामी बोले- अब दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों में भी पहुंचेगा शासन-Newsnetra
उत्तराखंड October 4, 2026
833364100 2106571370230933 2883352066212676272 n
हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड की कनेक्टिविटी, पर्यटन और होम-स्टे योजनाओं की सराहना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
831467349 2492520191236908 3678751213167385634 n
धार्मिक विरासत और आधुनिक विकास को साथ लेकर आगे बढ़ेगा चम्पावत, टनकपुर में CM धामी ने गिनाईं विकास योजनाएं-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 3, 2026
img 1318
हल्द्वानी-ऊधमसिंह नगर में विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 3, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?