By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज, दो चरण पूरे होने के बाद 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज, दो चरण पूरे होने के बाद 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

राज्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज, दो चरण पूरे होने के बाद 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/02/19 at 10:49 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
1004403437 780x470 2
SHARE

राज्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज, दो चरण पूरे होने के बाद 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली-Newsnetra

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने आंदोलन के दो चरण पूरे किए। आपात बैठक में 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया। परिषद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव से मिलकर कर्मचारियों की 10, 16, 26 वर्ष पर एसीपी, गोल्डन कार्ड सुधार, वाहन भत्ता जैसी प्रमुख मांगों को रखेगी। रैली में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा का नोटिस दिया जाएगा, जिससे आंदोलन व्यापक होगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के चरणबद्ध आंदोलन के दो चरण सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद परिषद की आनलाइन आपातकालीन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें आंदोलन को और व्यापक बनाने व आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। परिषद ने आगामी सात अप्रैल को विशाल रैली निकालकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया।

बुधवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने प्रथम व द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी 13 जनपदों, स्वतंत्र शाखाओं और घटक संगठनों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता ने आंदोलन को प्रदेशव्यापी मजबूती प्रदान की है और अब यह निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है। बैठक में अवगत कराया गया कि परिषद, अधिकारी-कर्मचारी-शिक्षक समन्वय समिति का संस्थापक एवं प्रमुख घटक संगठन है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

समन्वय समिति ने भी चरणबद्ध आंदोलन का एलान किया है, जिसके तहत सभी संगठनों की मांगों को शामिल करते हुए संयुक्त मांग पत्र तैयार किया गया है। बैठक में यह भी बताया गया कि संयुक्त मांग पत्र में परिषद की प्रमुख मांगें 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर एसीपी, गोल्डन कार्ड में सुधार, वाहन भत्ता व निगम, निकाय और वर्दीधारी कर्मचारियों से संबंधित मुद्दे शामिल कर लिए गए हैं। परिषद के प्रतिनिधिमंडल की शीघ्र ही मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुधांशु पंत, वित्त सचिव व मुख्यमंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित है, जिसमें कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से रखा जाएगा।

आंदोलन कार्यक्रम
पांच से 13 मार्च: गेट मीटिंग कार्यक्रम।
16 से 24 मार्च: मंत्रियों एवं विधायकों को ज्ञापन।
25 मार्च: जनपद मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना।
सात अप्रैल: देहरादून के परेड ग्राउंड से सचिवालय तक विशाल रैली, जिसमें अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा का नोटिस दिया जाएगा

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू-Newsnetra

2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी-Newsnetra

सात समंदर पार नीदरलैंड में गूंजेगा उत्तराखंड पारंपरिक भोजन का स्वाद! दीपावली पर सजेगी गढ़ भोज की खास थाली-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 31 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, दो चरण पूरे होने के बाद 7 अप्रैल को देहरादून में विशाल रैली, राज्य कर्मचारियों का आंदोलन तेज
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 11 2
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला, टापू पर फंसे 35 लोगों का SDRF ने किया रेस्क्यू-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 9
2027 विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन! उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अधिकारियों के तबादले के निर्देश जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 31, 2026
feature image 8
सात समंदर पार नीदरलैंड में गूंजेगा उत्तराखंड पारंपरिक भोजन का स्वाद! दीपावली पर सजेगी गढ़ भोज की खास थाली-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर देश October 31, 2026
Aaj ka Rashifal 31 October 2026
Aaj ka Rashifal 31 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 31, 2026
feature image 7
उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुंची PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ₹161.96 करोड़ ट्रांसफर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 30, 2026
feature image 6
चमोली हादसे पर CM धामी सख्त, दुर्घटना के कारणों की होगी विस्तृत जांच; पीड़ित परिवारों को मिलेगी मदद-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 30, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?