By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/12 at 5:16 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20240312 WA0014
SHARE

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन-Newsnetra


आज दिनाँक 12 मार्च 2024 को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सशक्त नारी सम्मान समारोह का आयोजन कराया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। 

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल, आशा नौटियाल, नेहा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। 

कार्यक्रम में सर्वप्रथम माँगल गीत से अतिथियों का स्वागत व गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरआत हुई।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के साथ प्रसिद्धि पाने वाली 13 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

जिसमें
● प्रो सुरेखा डंगवाल (कुलपति दून विवि)शिक्षा के क्षेत्र में
●प्रोफेसर रेनू प्रकाश शिक्षा के क्षेत्र में
●डॉ रीमा पन्त प्रौद्योगिकी शिक्षा में अनुभव आत्मक शिक्षा के क्षेत्र में
●सुश्री पी रेणुका (डीआईजी पुलिस विभाग) महिला सुरक्षा के क्षेत्र में
●डॉ कंचन नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में
श्रीमती कृष्णा रावत डोभाल पत्रकारिता व करियर काउंसलिंग के क्षेत्र में
●श्रीमती साधना शर्मा सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में
●श्रीमती रमा गोयल सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में
●श्रीमती वसुंधरा नेगी कला एवं नाटक मंचन के क्षेत्र में
●कु सृष्टि भारद्वाज लोक नृत्यांगना के क्षेत्र में
●अदिति शर्मा ट्रांसवूमेन महिला उद्यमी स्वरोजगार के क्षेत्र में
●श्रीमती हेमा परिहार महिला उद्यमी समूह द्वारा स्वावलंबन के क्षेत्र में
●श्रीमती सुमन चौहान जैविक कृषि के क्षेत्र में

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240312 wa00163427700751679235368

वर्चुअल रूप से जुड़ते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति को नमन व वंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम और  अभियान समाज के सभी पहलुओं पर विविधता और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए लैंगिक समानता हासिल करने में समावेशन की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करते हैं। इसी दृष्टिकोण से आज का यह कार्यक्रम हम उन सभी 13 उत्कृष्ट महिलाओं को समर्पित करते हैं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से मिसाल कायम कर समाज में प्रगति और समानता का मार्ग प्रशस्त किया और अपनी एक अलग पहचान बनाई है। मुझे खुशी है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करने में सहायक होगा और समाज में महिलाओं की भूमिका को भी मजबूती प्रदान करेगा।

img 20240312 wa00176223981670061256652
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने मातृशक्ति को संबोधित करते हुए भावुक स्वर में कहा कि आठ मार्च के दिन मेरी माँ का निधन हुआ था और कुछ सालों बाद आठ मार्च के दिन ही घर में बेटी पैदा हुई। यह दिन पूरे परिवार का दिन रहा है। महिलांए पहाड़ की रीढ़ है, आज महिलाएं खेती करना छोड़ दें तो उत्तराखंड में खेती का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। महिलाओं के अंदर काम करने को जो विधा है वो पुरुष में नहीं है। हिम्मत करनी चाहिए जो हिम्मत करता है उसे ही जीत मिलती है। उन्होंने कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाएं सशक्त हो रही है साथ ही हमारी सरकारें महिलाओं के लिए अत्यंत संवेदनशील है हमारी सरकार महिलाओं को हर प्रकार से सशक्त कर रही है। महिलाएं आज अपने दमखम देश दुनिया को दिखा रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बेटियों व महिला सुरक्षा के साथ साथ हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए आयोग द्वारा संचालित शपथ भी दिलाई।

img 20240312 wa00126542615641762258973

इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुसुम कण्डवाल ने कहा कि आज आयोग घरेलू हिंसा के केसों का समाधान करने के अलावा, महिला अधिकारों की रक्षा व जागरूकता हेतु कार्यक्रम करता है साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को आगे लाकर उन्हें सम्मानित करने का भी काम करता है। उन्होंने कार्यक्रम में सभी का धन्यवाद करते हुए राज्य की समस्त मातृशक्ति को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिसव की शुभकामनाएं दी।

IMG 20240312 WA0009img 20240312 wa00094636166811716564586
कार्यक्रम के दौरान संध्या जोशी जी की टीम द्वारा द्रोपदी नाटक का मंचन की प्रस्तुति दी गयी।
कार्यक्रम का संचालन बीना गिरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष राज रावत, सरोजिनी कैंत्यूरा, पूर्व उपाध्यक्ष सायरा बानो सहित आयोग की पूर्व सचिव सुजाता, आशारानी ध्यानी, रामिन्द्री मंद्रवाल, कामिनी गुप्ता, नेहा सिंह को भी आयोग अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह कार्यक्रम के इस अवसर पर अर्चना बागड़ी, कविता शाह, माधवी गुप्ता, शांति मेहरा, शिखा कंडवाल, डीपीओ जितेंद्र कुमार, कंचन ठाकुर, स्वाति चमोली, अंजली मलेथा, शानू रावत, रीना सहित विभिन्न समूहों की महिलाएं व अन्य लोग उपस्थित रहे।
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, on the occasion of International Women's Day, Strong Women Honor Ceremony, Uttarakhand State Women's Commission
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026
Aaj ka Rashifal 9 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?