By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरराजनीती

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/11/02 at 10:33 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
feature image 1 2
SHARE

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra

देहरादून,
सूबे में तकनीकी शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने तथा युवाओं को आधुनिक व रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने को लेकर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 17 करोड़ की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

उत्तराखण्ड राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, आमवाला, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 963.45 लाख की लागत से बनने वाले एकेडमिक भवन का शिलान्यास किया साथ ही उन्होंने आईआरडीटी में 488.52 लाख की लागत से निर्मित एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के द्वितीय फेज तथा 328.27 लाख की लागत से निर्मित आॅनलाइन प्लेसमेंट सेल का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा को समय की मांग और औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में जुटी है। जिसके तहत युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर सृजित किये जा रहे हैं। डाॅ. रावत ने कहा कि सरकार ने विगत पांच वर्षों में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास तथा प्रयोगशालाओं के लिए मशीनों, उपकरणों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये लगभग 600 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20261102 WA0027

विभागय मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में तकनीकी शिक्षण संस्थानों को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित नहीं रखा जा सकता, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक, नवाचार, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योगों से जोड़ना आवश्यक है। ऑनलाइन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा एडवांस ट्रेनिंग सेंटर जैसी सुविधाएं विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के साथ ही उनके लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर संवर्ग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश भी दिए

कार्यक्रम में सचिव, तकनीकी शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि विभाग प्रदेश के पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। औद्योगिक इकाइयों की मांग के अनुरूप संस्थानों में नए पाठ्यक्रम संचालित करने के साथ ही शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को नवीन तकनीकों का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है

निदेशक प्राविधिक शिक्षा देशराज ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान केवल उसके नाम से नहीं, बल्कि वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं, शिक्षकों की गुणवत्ता, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण, अनुशासन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से होती है। उन्होंने कहा कि प्राविधिक शिक्षा के तीन महत्वपूर्ण पक्षों शैक्षणिक आधारभूत संरचना, आधुनिक कौशल प्रशिक्षण तथा रोजगार से जुड़ाव को मजबूत करने के लिए विभाग निरंतर प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्त उत्तराखंड के निर्माण की शपथ भी दिलाई गई

इस अवसर पर सचिव उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद् डॉ. मुकेश पाण्डेय, संयुक्त निदेशक देवेन्द्र गिरि, राजकीय पाॅलीटेक्निक काॅलेज आमावाला के प्रधानाचार्य आर.पी. यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी व उत्तराखण्ड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारी, तथा पाॅलीटेक्निक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra

खटीमा में दीपावली मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छठ घाटों के निर्माण समेत विकास कार्यों की दी सौगात-Newsnetra

देहरादून के स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’, बच्चों को बताए गए गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के अधिकार!-Newsnetra

देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, प्रमाण पत्र के साथ सहायक उपकरण भी मिलेंगे-Newsnetra

दीपावली पर धामी सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हजारों कार्मिकों को मिलेगा तदर्थ बोनस, अधिकतम ₹6,908 भुगतान को मंजूरी-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा योजना, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 1
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 2, 2026
feature image 2 2
खटीमा में दीपावली मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छठ घाटों के निर्माण समेत विकास कार्यों की दी सौगात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती November 2, 2026
feature image 12
देहरादून के स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’, बच्चों को बताए गए गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के अधिकार!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 2, 2026
feature image 11
देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, प्रमाण पत्र के साथ सहायक उपकरण भी मिलेंगे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 2, 2026
feature image 10
दीपावली पर धामी सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हजारों कार्मिकों को मिलेगा तदर्थ बोनस, अधिकतम ₹6,908 भुगतान को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 2, 2026
feature image 8
अशोक अग्रवाल फिर बने अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तराखंड के IVF प्रदेश अध्यक्ष दीपक सिंघल को मिला दिल्ली मे सम्मान-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक November 2, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?