By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 37वां स्थापना दिवस: नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 37वां स्थापना दिवस: नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 37वां स्थापना दिवस: नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/07/12 at 8:45 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240712 WA0001
SHARE

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 37वां स्थापना दिवस: नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर-Newsnetra


ऋषिकेश, 12-07-2024: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी यूनिटों/परियोजनाओं एवं कार्यालयों में 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर निगम के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का ध्वज फहराया तथा रसमंजरी हॉल में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।

समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर. के. विश्नोई, निदेशक (कार्मिक), श्री शैलेन्द्र सिंह, और निदेशक (तकनीकी), श्री भूपेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । जिसमें टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के.शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन निगम द्वारा देश के विद्युत क्षेत्र में पिछले 03 दशकों से अधिक परिवर्तनकारी योगदान और भावी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए समर्पित रहा।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, श्री विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की 37 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने 1988 में निगम की स्थापना के बाद प्रगति पथ पर आई विभिन्न चुनौतियों से निपटते हुए प्राप्त की गई अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके अटूट समर्पण और दृढ़ता से ही कंपनी ने अनेक नए मुकाम हासिल किए हैं। श्री विश्नोई ने इस बात पर जोर दिया कि स्थापना दिवस न केवल गर्व का क्षण है, बल्कि यह भावी लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए निरंतर प्रणालीगत सुधार पर पुनर्विचार करने और उन्हें पुनर्संरेखित करने का समय भी है।

img 20240712 wa00028517788979811255824

उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की सफलता कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों, उत्कृष्टता के साथ कार्य करने और ईमानदारी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। उन्होंने कंपनी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को एक वैश्विक ऊर्जा संगठन के रूप में स्थापित करने के विजन को दोहराया, जो स्थायी समाधान के माध्यम से भारत की नेट-जीरो आकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री आर.के.शर्मा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व और संगठन की सफलता में उनके अमूल्य योगदान के लिए “नमन पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

इस आयोजन में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित करने वाले, श्रेष्ठ शैक्षणिक उत्कृष्टता दर्शाने वाले बच्चों और निगम द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला भी आयोजित की गई।
निगम के स्थापना दिवस के उत्सव को बढ़ावा देने के लिए 01 जुलाई, 2024 से 10 जुलाई, 2024 तक “जलसा: प्री-स्थापना दिवस महोत्सव” का आयोजन किया गया जिसमें संगीत, नृत्य, प्रतियोगिताओं और अनेक रोमांचक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक सत्र, पाक कला प्रतियोगिताएं, बच्चों के लिए प्रतिभा शो, टेलेंट शो आदि शामिल थे। इन आयोजनों का प्रमुख उद्देश्य टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के बीच एकता की भावना बढ़ाना और उनके परिवार के सदस्यों के द्वारा दिए जा रहे महत्वपूर्ण सहयोग को पुरस्कृत करना था।

पूरे समारोह का लाइव प्रसारण किया गया, जिससे निगम के विभिन्न स्थानों पर सभी कर्मचारियों को उत्सव में भाग लेने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समापन श्री ईश्वर दत्त तिग्गा, अपर महाप्रबंधक, (मा.सं. एवं प्रशा.) द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, उन्होंने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की निरंतर सफलता में योगदान देने वाले सामूहिक प्रयासों के लिए सराहना की। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्टता और नवाचार की भावना से प्रेरित होने के संकल्प के साथ भावी प्रगति पथ पर अग्रसर होने के लिए कार्यशील है।



डा. ए. एन, त्रिपाठी, महाप्रबन्‍धक (कॉरपोरेट संचार) द्वारा जारी

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने मनाया 37वां स्थापना दिवस: नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?