By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: जनमानस के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर उद्देश्य यह प्रक्रिया निंरतर रहेगी गतिमान:डीएम-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > जनमानस के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर उद्देश्य यह प्रक्रिया निंरतर रहेगी गतिमान:डीएम-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

जनमानस के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर उद्देश्य यह प्रक्रिया निंरतर रहेगी गतिमान:डीएम-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/12/09 at 2:57 PM
News Netra Admin
Share
7 Min Read
IMG 20241209 WA0003
SHARE

जनमानस के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर उद्देश्य यह प्रक्रिया निंरतर रहेगी गतिमान:डीएम-Newsnetra

फील्ड के अधिकारी बढाएं जनमानस से संवाद, तभी क्षेत्र की समस्याओं से होंगे वाकिफः डीएम

डीएम का 03 माह में यह 05 वां शिविर, जनमानस से किया सीधे संवाद, अधिकतर शिकायतों का मौेके पर ही किया निस्तारण। 

शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों से ही पूछा समय, अधिकारियों द्वारा बताए गए समय 15 दिन देते हुए कहा समयावधि का रखेें ख्याल।

शिविर में 350 से अधिक लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ।

जनकल्याणकारी योजनाओं के ओवदन की प्रक्रिया मौेके पर ही करवाई पूर्ण, मौके पर ही जारी हुए जाति, आय, चरित्र  प्रमाण पत्र, यूआईडी पंजीकरण

कृषि उपकरण की मरम्मत को नहीं भटकेंगे किसान, जिला योजना से मैकेनिक की व्यवस्था करने की स्वीकृति।

img 20241209 wa00063363665024937762310



देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में इन्टर कॉलेज थानों में आयोजित बहुदेशीय शिविर का आयोजन किया। शिविर में मा0 विधायक डोईवाला बृजभूषण गेरोला द्वारा बतौर विशेष अतिथि प्रतिभाग किया। शिविर का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी का पारंपरिक तरीके से  स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टाल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी का तीन माह के भीतर दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर जनमानस की समस्या का निस्तारण करने का कार्य लगातार गतिमान है। तीन माह में यह 05 शिविर है जहां उनके द्वारा सीधे जनमानस से संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है, तथा यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। 

img 20241209 wa00052900796986460981768
img 20241209 wa00072730238268466888438
img 20241209 wa00047209281992416534379

 
बहुउद्देशीय शिविर में विशेष अतिथि मा0 विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डीएम द्वारा कार्यभार ग्रहण करते ही विभिन्न क्षेत्रों में शिविर आयेाजित कर समस्याएं निस्तारित की जा रही हैं जो कि बहुत अच्छी पहल है। डीएम को क्षेत्र में बुलाने के अनुरोध पर उन्होंने दूरस्थ क्षेत्र में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करते कार्यक्रम रखने को कहा था ताकि दूरस्थ क्षेत्र में जनमानस को इसका लाभ मिल सके। शिविर का उद्देश्य जनमानस की आवश्यकता के अनुसार विकास तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है। उन्होंने जिलाधिकारी एवं सम्पूर्ण जिला प्रशासन की टीम को इसके लिए आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रवासियों से भी क्षेत्र के विकास हेतु विभागों अधिकारियों से समन्वय की अपेक्षा की। 
जिलाधिकारी ने कहा कि जनमानस को सुगमता प्रदान करना हमारा पहला दायित्व है, इसी परिपेक्ष्य बहुउ्देशीय शिविर आयोजित करते हुए जनमानस से सीधे संवाद करना तथा विकास योजनाको  धरातल लाने में आ रही कठिनाइयों का निराकरण करना है। शिविर में अधिकतर शिकायतों मौके पर निस्तारित कर ली जाती हैं तथा कई शिकायत शासन तथा भारत सरकार स्तर से निस्तारण की होती हैं, जिन पर समय लगता है ऐसी शिकायतों को प्राथमिकता से निस्तारण हेतु सम्बन्धित स्तर पर भेजा जाता है। कुछ शिकायतें ऐसी हैं, जिन पर विभाग से प्रस्ताव/आख्या आनी होती हैं ऐसी शिकायतों के निस्तारण हेतु शिकायत की प्रवृत्ति के अनुसार 15 दिन से 1 माह का समय दिया जाता है। तथा निर्धारित अवधि में शिकायत के निस्तारण प्रभावी कार्यवाही के निर्देश जारी किए हैं।

जिलाधिकारी ने शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों से ही पूछा कितने समय में करोगे निस्तारण, अधिकारियों द्वारा बताए गए समय 15 दिन देते हुए कहा कि समयावधि का रखेें ख्याल। जनकल्याणकारी योजनाओं के ओवदन की प्रक्रिया मौेके पर ही पूर्ण करवाई, मौके पर ही जारी हुए जाति, आय, चरित्र  प्रमाण पत्र, यूआईडी पंजीकरण मौके पर ही प्रक्रिया पूरी करवाई कार्यालयों के लाभार्थियों को कार्यालयों के चक्कर नही लगाने पडेंगें। कृषि उपकरण की मरम्मत को नहीं भटकेंगे किसान, जिला योजना से मैकेनिक की व्यवस्था करने की स्वीकृति। थानों चौक पर खराब हाईमास्क लाइट को ठीक कराने के विद्युत विभाग को निर्देश,  मौके  पर दी धनराशि की स्वीकृति। वहीं क्षेत्रवासियों की मांग पर थानों तक स्मार्ट  सिटी बस संचालन के अनुरोध पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को फाइल पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश। सनगांव वासियों द्वारा नाहीकला सड़क निर्माण में वन विभाग क्षेत्र सड़क निर्माण की अनुमति के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्रामीणवासियों की मांग पर थानों चौक में बैंक एटीएम लगवाने के निर्देश एलडीएम को दिए। वहीं थानों में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के उच्चीकरण के सम्बन्ध में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ चिकित्सा स्टॉप बढाने की ग्रामीणों की मांग पर उचित कार्यवाही के निर्देश दिए।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20241209 wa00028185954229794623624
img 20241209 wa00038874496984463018652



शिविर में स्वास्थ्य विभाग के शिविर में 350, लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, 45 लोगों की नेत्र जांच, 40 चश्मे वितरित किए, 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, रक्त जांच सीकल जांच करवाई गई। आयुष विभाग द्वारा 180 लोगों की स्वास्थ्य जांच दवाई वितरित की गई। शिविर में बाल विकास विभाग द्वारा 15 किशोरी किट, 15 कुपोषित किट,15 बेबी किट, 4 महालक्ष्मी किट, 10 स्टेशनरी किट वितरित की गई।  राजस्व विभाग द्वारा 1 जाति प्रमाण पत्र, 1 स्थायी प्रमाण पत्र सहित, 3 आय प्रमाण पत्र निर्गत किए गए कुल 14 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। समाज कल्याण विभाग 1 पेंशन आवेदन सहित 11 लाभार्थी रहे।  पंचायती राज विभाग 16 परिवार रजिस्टर की नकल, 3 नए राशन कार्ड बने 2 में संशोधन किए गए। श्रम विभाग द्वारा 180 किट, सैनटरी नैपकिन, छाता, कंबल, वितरित किए गए। तथा  श्रम विभाग के स्वास्थ्य काउन्टर पर 65 लोगों की रक्त जांच की गई। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा  7 व्हीलचेयर वितरित की गई, 3 यूडीआईडी कार्ड पंजीकृत किए गए, 25 आधार कार्ड पंजीकृत किए गए तथा 10 आधार कार्ड बनाए गए। कृषि विभाग द्वारा 10 कृषि समूहों को उपकरण एवं 36 किसान सम्मान निधि चैक वितरित किए गए
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जया बलूनी, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेन्द्र कुमार सहित समस्त सम्बन्धित विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे। 

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra

सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra

चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra

देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, जनमानस के द्वारा जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर उद्देश्य यह प्रक्रिया निंरतर रहेगी गतिमान:डीएम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836459660 1131258576253478 6674753669631477920 n
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सख्त, शासन स्तर पर लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
836881928 27679290255078625 753887268736448283 n
सीएम धामी का SC-ST समाज से संवाद, बोले- हर वर्ग और क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 6, 2026
images 3
चारधाम यात्रा ने रचा नया इतिहास, 56.18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए धामों के दर्शन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 6, 2026
gi ezgifcom optimize1747484354 1759922241
देहरादून में 8-9 अक्टूबर को लगेगा सेब महोत्सव 3.0, हर्षिल-चकराता के ए-ग्रेड सेब और पहाड़ी कीवी होंगे खास आकर्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
harathavara ma hathasa 50568677f74fabdd333b1ac809615037
हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: बस की चपेट में आने से एयरफोर्स जवान की मौत, साथी गंभीर घायल-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?