By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: बैरागी कैंप, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > बैरागी कैंप, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

बैरागी कैंप, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/03/12 at 8:06 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20260312 WA0008
SHARE

बैरागी कैंप, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन, 10 हजार से अधिक लोगों ने किया अवलोकन, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की रही सक्रिय भागीदारी-Newsnetra

बैरागी कैम्प, हरिद्वार में न्याय संहिता प्रदर्शनी का सफल समापन*
-*10000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी*

माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार श्री अमित शाह की परिकल्पना एवं माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बैरागी कैम्प, हरिद्वार में न्याय संहिताओं के संबंध में जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित विशेष प्रदर्शनी का आज दिनांक 11 मार्च 2026 को विधिवत समापन हो गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

दिनांक 07 मार्च 2026 से प्रारंभ हुई इस प्रदर्शनी का उद्देश्य न्याय संहिता के संबंध में आमजन को जागरूक करना तथा न्याय व्यवस्था में किए गए महत्वपूर्ण सुधारों की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना था। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रमुख प्रावधानों, न्यायिक प्रक्रिया में तकनीकी नवाचारों, डिजिटल साक्ष्य की स्वीकार्यता, समयबद्ध जांच एवं न्याय, पीड़ित अधिकारों की सुरक्षा तथा महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों को सरल, आकर्षक एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया।

IMG 20260312 WA0012 IMG 20260312 WA0010 IMG 20260312 WA0008 1 IMG 20260312 WA0006 IMG 20260312 WA0007 IMG 20260312 WA0005 IMG 20260312 WA0004 IMG 20260312 WA0003

प्रदर्शनी स्थल पर *विभिन्न थीम आधारित सूचना पैनलों, डिजिटल डिस्प्ले, इन्फोग्राफिक्स, पोस्टर एवं ऑडियो-विजुअल माध्यमों के माध्यम से आगंतुकों को यह समझाया गया कि न्याय संहिता किस प्रकार आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता एवं त्वरित न्याय की अवधारणा को मजबूत बनाती हैं।* इसके अतिरिक्त पुलिस विवेचना प्रक्रिया में डिजिटल साक्ष्य के महत्व, तकनीकी उपकरणों के उपयोग, पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली, साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशीलता तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों के त्वरित निस्तारण जैसे विषयों को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा आमजन द्वारा बड़ी संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया, जिसमें ITBP, BSF, NCB और NIA जैसी प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसियों एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारियों के साथ ही PTC नरेंद्रनगर, ATC हरिद्वार व SDRF के युवा आपदा मित्रों ने आपदा प्रबंधन और कानून के समन्वय को समझा, जबकि शांतिकुंज, PMS स्कूल के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। आज दिनांक 11 मार्च 2026 को समापन अवसर पर LBSNAA के प्रशिक्षु, अभियोजन की टीमों, जनपदों के विवेचना अधिकारियों,जवाहर नवोदय विद्यालय देहरादून, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, PMS रोशनाबाद, आचार्य कुलम पतंजलि योगपीठ सहित जनपद देहरादून एवं हरिद्वार के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा विभिन्न थानों के विवेचकों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।

आगंतुकों को न्याय संहिता के प्रावधानों को सहज रूप में समझाने हेतु नुक्कड़ नाटकों, संवादात्मक प्रस्तुतियों तथा जागरूकता सत्रों का भी आयोजन* किया गया, जिनके माध्यम से कानून से संबंधित जटिल विषयों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन कार्यक्रमों ने विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों के बीच न्याय संहिता के प्रति रुचि एवं समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी में प्रस्तुत सजीव नाट्य मंचन का सभी आगंतुकों ने अत्यंत उत्साह के साथ अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की।

प्रदर्शनी के प्रारंभ से लेकर समापन तक *लगभग 10,000 से अधिक आगंतुकों द्वारा इसका अवलोकन किया गया* तथा न्याय संहिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की गईं। प्रदर्शनी में आए अनेक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने इसे एक ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी पहल बताते हुए इसकी सराहना की। प्रर्दशनी की प्रारम्भ से ही पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ सहित अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था, पुलिस महानिरीक्षक एस0टी0एफ0, सेनानायक एस0डी0आर0एफ0 आदि उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया।

यह प्रदर्शनी आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों के बीच विधि संबंधी जागरूकता बढ़ाने तथा न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने का एक प्रभावी माध्यम सिद्ध हुई। उत्तराखण्ड पुलिस का उद्देश्य इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक न्याय संहिताओं के प्रावधानों की जानकारी पहुंचाना तथा कानून के प्रति जागरूक, जिम्मेदार और सहभागी नागरिक समाज का निर्माण करना है

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?