By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: राज्य में पहली बार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, शनिवार को सभी मोबाइल पर आएगा अलर्ट संदेश—प्रशासन ने दी न घबराने की सलाह-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > राज्य में पहली बार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, शनिवार को सभी मोबाइल पर आएगा अलर्ट संदेश—प्रशासन ने दी न घबराने की सलाह-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

राज्य में पहली बार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, शनिवार को सभी मोबाइल पर आएगा अलर्ट संदेश—प्रशासन ने दी न घबराने की सलाह-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2026/05/01 at 10:22 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
17 07 207889578t 3
SHARE

राज्य में पहली बार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, शनिवार को सभी मोबाइल पर आएगा अलर्ट संदेश—प्रशासन ने दी न घबराने की सलाह-Newsnetra

शनिवार को आपके फोन में आएगा अलर्ट, बजेगी घंटी
घबराएं नहीं, टेस्टिंग के लिए है यह अलर्ट
देहरादून।  शनिवार को राज्य में सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से एक परीक्षण अलर्ट जारी किया जाएगा। इस परीक्षण का उद्देश्य राज्य में स्थापित आपातकालीन सूचना प्रसारण प्रणाली की कार्यक्षमता का मूल्यांकन करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि आपदा की स्थिति में चेतावनी संदेश समयबद्ध एवं व्यापक रूप से प्रसारित हो सकें। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा नागरिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस परीक्षण अलर्ट को परीक्षण अलर्ट ही समझे। इस अलर्ट से किसी भी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

 

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से राज्य में आपदा पूर्व चेतावनी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मौसम पूर्वानुमान एवं आपदा संबंधी सूचनाओं को आम जनमानस तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुँचाना है, ताकि संभावित आपदाओं के प्रति लोगों को पहले से सचेत किया जा सके और जन-धन की हानि को न्यून किया जा सके।
यह परीक्षण विभिन्न मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रदाताओं के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में किया जाएगा, जिससे यह आकलन किया जा सके कि अलर्ट संदेशों का प्रसारण कितनी प्रभावशीलता से हो रहा है तथा किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है। साथ ही, विभिन्न परिस्थितियों में संदेशों की त्वरितता एवं सटीकता का भी परीक्षण किया जाएगा।
इस समग्र प्रक्रिया का उद्देश्य भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में राज्य के नागरिकों को समय रहते सचेत करना है, ताकि वे आवश्यकतानुसार सावधानी बरत सकें। इसके अतिरिक्त, इस प्रणाली के माध्यम से आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
भविष्य में किसी भी प्रकार के आपदा के सम्भावना होने पर वास्तविक अलर्ट जारी किया जायेगा। ऐसे अलर्ट को गंभीरता से लिया जाना होगा तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन किया जाना आवश्यक होगा। ऐसा करने से हमें आपदा के पूर्व ससमय चेतावनी प्राप्त हो सकेगी तथा हम अपना, परिजनों, अपने सुभचिन्तकों, अपने मित्रों तथा जनसामान्य का बचाव कर सकेंगे। भविष्य में समय-समय पर इस प्रणाली के बारे में जागरूकता कार्यक्रम चलाते हुए लोगों को जागरूक किया जायेगा। यह संयुक्त प्रयास राज्य को आपदाओं के प्रति अधिक सजग, सुरक्षित एवं सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

यह संदेश आएगा
देहरादून। भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए त्वरित आपदा चेतावनी सेवा हेतु सेल ब्रॉडकास्ट की शुरुआत की जा रही है।
सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र।
इस संदेश की प्राप्ति पर जनता से किसी प्रकार की कोई कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।
यह एक परीक्षण संदेश है।
गृह मंत्रालय
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: राज्य में पहली बार सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम का परीक्षण, शनिवार को सभी मोबाइल पर आएगा अलर्ट संदेश—प्रशासन ने दी न घबराने की सलाह-Newsnetra
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?