By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/09/30 at 9:14 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20240930 WA0009
SHARE

विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल-Newsnetra

ढाई हजार छात्र शामिल हुए स्वच्छता अभियान में

लंढौरा (हरिद्वार)  चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा अभियान में राज्यसभा सांसद और संसद की रक्षा समिति के सदस्य नरेश बंसल ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 में विकसित देश बनाने के लक्ष्य में सरकार के साथ-साथ युवा पीढ़ी को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस)  के तत्वावधान में आयोजित स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने शिक्षकों छात्र-छात्राओं और प्रबंध समिति के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इससे पूर्व उन्होंने स्वच्छता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर हुए समारोह में सांसद नरेश बंसल ने कहा कि नई पीढ़ी को स्वच्छता को अपनी आदत में सम्मिलित करने की आवश्यकता है, यह राष्ट्रपिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

img 20240930 wa00108778240550122280610


उन्होंने कहा कि विगत एक दशक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि में व्यापक रूप से बदलाव आया है। आज चाहे यूक्रेन रूस का युद्ध हो या दुनिया में अन्य स्थानों पर चल रहे संघर्ष इन सभी जगह पर भारत को एक भरोसेमंद मध्यस्थ के तौर पर देखा जा रहा है। भारत की शक्ति उसकी युवा पीढ़ी में निहित है। इस युवा पीढ़ी की लगन ऊर्जा उत्साह और उद्देश्य की प्रति समर्पण से ही भारत विकसित राष्ट्र के रूप में सामने आएगा। सांसद ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपने जीवन में ऐसा लक्ष्य  निर्धारित करें जिससे उनके साथ-साथ समाज और राष्ट्र की भी उन्नति हो सके। उन्होंने लड़कियों की शिक्षा की ओर विशेष ध्यान दिए जाने तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस की तारीख छात्र-छात्राओं से पूछी, जिसे महाविद्यालय की रोवर रेंजर्स की छात्रा रश्मि ने  17 सितंबर बताई, इस पर राज्यसभा सांसद ने छात्रा को ₹500 की धनराशि  का पुरस्कार भी दिया l
इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री और भाजपा के जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि विगत एक दशक में इन सरकारों ने आम आदमी के हित में जितने कार्य किए हैं उतने कार्य इससे पूर्व के 6 दशक में नहीं हुए हैं।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष रामकुमार शर्मा ने कहा कि युवाओं को एन.एस.एस के माध्यम से अपने देश और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने महात्मा गांधी का स्मरण करते हुए कहा की स्वच्छ जागरूक और ईमानदार समाज का निर्माण बापू के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ .सुशील उपाध्याय ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जानकारी दी और बताया कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अभियान में महाविद्यालय के लगभग ढाई हजार छात्र छात्राएं अलग-अलग भूमिकाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं l कार्यक्रम में जिला महामंत्री अरविंद गौतम, प्रमोद चौधरी, सतीश कौशिक, मनोज नायक, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे  कार्यक्रम समन्वयक डॉ. मोहम्मद इरफान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया  इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव श्री अरुण हरित ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट स्वरूप  प्रदान किए
मंच संचालन  डॉ. तरुण गुप्ता द्वारा किया गया  इस अवसर पर महाविद्यालय के समय शिक्षक एवं गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे

logofinal
News Netra Admin

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

You Might Also Like

उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra

देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra

उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra

उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, विकसित राष्ट्र बनाने में युवा पीढ़ी निभाए भूमिका : सांसद नरेश बंसल
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image
उत्तराखंड में सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड, 22 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क; 23 से बदलाव के आसार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 12
देहरादून: 3 महीने से लापता 22 वर्षीय युवक का किमाड़ी जंगल में मिला कंकाल, हत्या की आशंका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 11
उत्तराखंड में ₹1.01 लाख करोड़ के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के लिए जल्द होगा समारोह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 10
उत्तराखंड पहुंचे नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन, आज सुबह 11 बजे लेंगे शपथ, लोक भवन में होगा समारोह का आयोजन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 19, 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026
Aaj ka Rashifal 19 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 19, 2026
मंत्री रेखा आर्य के आर्य पति ऑडियो वायरल 9
हरिद्वार में 529 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम से सुसज्जित शहीद कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण, स्वतंत्रता सेनानियों पर पुस्तक का विमोचन-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 18, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?