सीएम धामी के कार्यक्रम में एंट्री को लेकर हंगामा, अंदर जाने की जिद पर अड़े छात्रों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक-Newsnetra
गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पहुंचने के दौरान परिसर के बाहर छात्रों और अन्य लोगों की भीड़ जुट गई। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे छात्र अंदर जाने की जिद पर अड़ गए, जिसको लेकर पुलिस और छात्रों के बीच तीखी बहस हो गई।
प्रवेश को लेकर पुलिस और छात्रों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। छात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अंदर जाने की मांग पर अड़े रहे, जबकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोक दिया
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ऑडिटोरियम के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रवेश को लेकर हुए विवाद के चलते कुछ देर के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।








