By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: उत्तराखंड भाजपा का संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों का चयन और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > उत्तराखंड भाजपा का संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों का चयन और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

उत्तराखंड भाजपा का संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों का चयन और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/10/30 at 7:06 PM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
images 4 10
SHARE

उत्तराखंड भाजपा का संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों का चयन और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ-Newsnetra

देहरादून 30 अक्टूबर। संगठन पर्व के तहत भाजपा, पार्टी चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए जिला एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण समितियों का गठन करने जा रही है। जिसमें प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य अभियान की समीक्षा के साथ ही सदस्यता पर आने वाली आपत्तियों को लेकर पुनर्विचार समिति का गठन भी किया जाएगा। वहीं संगठन पर्व में सबसे अहम बूथ समिति एवं अध्यक्ष का चयन 20 नवम्बर तक सुनिश्चित किया जाना है।

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी  मनवीर सिंह चौहान ने संगठन पर्व के आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया, 5 नवंबर तक जिला एवं मंडल चुनाव सहयोगी की नियुक्ति की जाएगी, प्रदेश कार्यशाला के बाद 5 नवंबर से पूर्व जिला और 10 नवंबर से पूर्व संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित होनी है, 5 नवंबर तक पहली और 10 नवंबर तक अतिरिक्त जिला स्तरीय सक्रिय सदस्यता सूची की घोषणा की जानी है। इससे अलावा सदस्यता अभियान से जुड़ी आपत्तियों पर विचार के लिए राष्ट्रीय अपील समिति की भांति  5 नवम्बर तक प्रदेश पुनर्विचार समिति की घोषणा होगी जिसमें प्रदेश पुनर्विचार समिति के लिए 3 सदस्यों संयोजक और 2 सह-संयोजक को मनोनित किया जाएगा। वहीं बूथ समिति एवं बूथ अध्यक्ष का गठन 10 से 20 नवंबर के मध्य किया जाएगा । वहीं अगली संगठन पर्व कार्यशाला राष्ट्रीय स्तर पर 21 नवम्बर, प्रदेश स्तरीय 27 नवम्बर एवं जिला स्तरीय 1 दिसंबर को होनी सुनिश्चित की गई है।

5 नवम्बर से पहले होने वाली प्रथम जिला संगठन पर्व कार्यशालाएं में अपेक्षित प्रतिनिधि होंगे, जिला संगठन चुनाव समिति, जिला प्राथमिक सदस्यता समिति, जिला सक्रिय सदश्यता समिति, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक व सह-संयोजक, सांसद, विधायक, दर्जाधारी राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, निवर्तमान मेयर, ब्लॉक प्रमुख, निवर्तमान नगर पालिका व पंचायत अध्यक्ष मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मण्डल सक्रिय सदस्य।

वहीं जिला चुनाव अधिकारी को बूथ समिति के गठन के लिए मण्डल के बाहर से 1 वरिष्ठ अनुभवी कार्यकर्ता को मण्डल संगठन पर्व सहयोगी’ के रूप में नियुक्त करना है। जिसे बूथ समिति के गठन हेतु प्रत्येक शक्तिकेन्द्र के लिए शक्तिकेन्द्र के बाहर से 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को 05 नवम्बर से पूर्व ‘शक्तिकेन्द्र संगठन पर्व सहयोगी के रूप में नियुक्त करेगा।

संगठन पर्व संबंधित किसी भी शिकायत या विवाद को पार्टी द्वारा अधिकृत ईमेल या लिखित पत्र के माध्यम से प्रदेश पुनर्विचार समिति को सम्बोधित करना होगा। सभी पत्राचार इसी ईमेल आईडी के माध्यम से किया जाना चाहिए। व्हाट्सएप संदेश और टेलीफोन कॉल केवल वैकल्पिक माध्यम हैं,लेकिन  ईमेल आधिकारिक संचार माध्यम माना जाएगा।
जिला चुनाव अधिकारियों की सहायता के लिए सरल पोर्टल एवं संगठन चुनाव में तकनीकी सहयोग के लिए 4-5 कार्यकर्ताओं की एक मॉनिटरिंग टीम जिला कार्यालयों में नियमित रूप से रहेगी।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra

‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: उत्तराखंड भाजपा का संगठन पर्व: बूथ अध्यक्षों का चयन और जिला स्तर पर महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1428 1
यज्ञ से शुरू हुआ ज्ञान का महामंथन, गुरुकुल कांगड़ी में ‘सीमाओं से परे मनोविज्ञान’ पर देशभर के विशेषज्ञों ने रखे विचार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा सामाजिक October 7, 2026
EDIT .01 42 26 10.Still002
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान की मांगों को अपने कार्यक्रम में शामिल करने का दिया भरोसा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261006 WA0009
मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं और आपदा राहत के लिए दी ₹4 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
IMG 20261007 WA0008
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ का कारोबार 6 करोड़ पार, 5,500 ग्रामीण महिलाओं को मिला सीधा रोजगार और बाजार-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 7, 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026
Aaj ka Rashifal 7 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 7, 2026
838716745 1594440942151139 1705474027943421914 n
देहरादून में वंदे मातरम कैंप 2026-27 का समापन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिखी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की झलक-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 6, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?