By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Uttarakhand News: हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम- Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Uttarakhand News: हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम- Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

Uttarakhand News: हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम- Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/11/11 at 9:03 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
FB IMG 1731339031649
SHARE

Uttarakhand News: हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम- Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हर की पैड़ी, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मां गंगा की पूजा अर्चना एंव गंगा आरती में सम्मलित होकर प्रदेश की सुख समृद्धि एवं तरक्की की कामना की। इस दौरान हर की पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने हर की पैड़ी में राज्य की परंपरा आध्यात्मिकता और नैसर्गिकता, सनातन संस्कृति, श्री बदरीनाथ धाम, श्री केदारनाथ धाम , कुंभ कलश, भगवान शिव, मां गंगा पर आयोजित हुए ड्रोन शो का भी अवलोकन किया।

fb img 17313390383587336396947837051
fb img 17313390363951780802671541998392

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे में हताहत हुए लोगों की याद एवं राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ में दीप प्रज्वलित किया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में हरिद्वार के 50 घाटों में लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिवस मां गंगा को प्रणाम कर संकल्प लेने का दिवस है। राज्य रजत जयंती वर्ष मना रहा है । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक बताया था। इस दशक को बनाने के लिए हर उत्तराखण्डी आगे बढ़कर अपना योगदान देगा। राज्य सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने लिए हर पल राज्य के विकास को समर्पित कर रही है।

भजन संध्या में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार क्षेत्र में यह नई शुरुआत हो रही है। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि राज्य स्थापना एवं रजत जयंती के अवसर पर मां गंगा के घाटों में 3 लाख 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होंने कहा हर दीप अंधकार को दूर कर तरक्की का उजाला जगाएगा। बीते 24 सालों में जनता के अटूट प्रेम और आशीर्वाद से राज्य आगे बढ़ा है। उत्तराखण्ड राज्य स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा एवं हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। आज उत्तराखण्ड ने कई क्षेत्रों में देश के सर्वोच्च राज्यों में स्थान बनाया है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
fb img 17313390338325934128040912300898
fb img 17313390251761675475047151979987

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा राज्य के विकास हेतु लिए गए ऐतिहासिक फैसलों को देश के लिए आदर्श उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा मां गंगा के तट से मैं प्रधानमंत्री जी को उनके सपनों के अनुरूप विकास को आगे बढ़ाने का विश्वास दिलाता हूं। उन्होंने कहा नीति आयोग द्वारा जारी सतत विकास लक्ष्यों की सूची में उत्तराखण्ड प्रथम आया है। युवाओं को रोज़गार देने में भी राज्य आगे बढ़ा है।उन्होंने कहा राज्य सरकार ने यूसीसी विधेयक पारित करके नया इतिहास बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्तियों में घोटालों को रोकने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया एवं बीते 3 वर्षों में रिकॉर्ड 18,500 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई हैं। धर्मांतरण कानून लागू होने से देवभूमि की पवित्रता और संस्कृत संरक्षित रहेगी। प्रदेश में दंगारोधी कानून भी लागू किया गया है, जिसके तहत दंगा करने वाले से ही पाई पाई की वसूली की जाएगी।

fb img 17313390270694914383878751699211
fb img 17313390316497678778360215203423



मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हरिद्वार क्षेत्र का भी निरंतर विकास कर रही है। ऋषिकेश हरिद्वार कॉरिडोर के कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। विभिन्न पर्वों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वर्ष 4 करोड़ से अधिक कांवड़िए हरिद्वार आए। राज्य सरकार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए आने वाले 40 से 50 सालों के रोड़ मैप पर कार्य कर रही है। ताकि स्थाई समाधान के साथ हरिद्वार का समग्र विकास किया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा हमारे जीवन का आधार है। सनातन संस्कृति का प्रमुख अंग है। हमें गंगा की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। स्वच्छता के प्रयासों में सरकार के साथ आमजन की भी सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा हरिद्वार के लोग मां गंगा की स्वच्छता में अपना भरपूर समर्थन दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हरिद्वार का धार्मिक स्वरूप बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा आस-पास जहां भी अतिक्रमण हो रहा है। उसे हटाने की जिम्मेदारी हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) की है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र भूमि में किसी तरह का भी अतिक्रमण नहीं होना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, आचार्य बाल कृष्ण, सांसद कल्पना सैनी, विधायक मदन कौशिक, विधायक आदेश चौहान,  विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक उमेश कुमार, गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, राज्य आपदा प्रबन्धन सलाहकार समिति उपाध्यक्ष विनय रौहेला, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष  सन्दीप गोयल,  प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय एंव मौजूद थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, 24 नवंबर को होगा टेस्ट-Newsnetra

सीएम धामी ने चंपावत को दी 165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास-Newsnetra

कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आदमखोर को मारने के आदेश जारी-Newsnetra

स्वामी रामदेव का कथावाचकों पर तीखा हमला, बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना!-Newsnetra

एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, uttarakhand news, हरिद्वार में आयोजित गंगा दीप महोत्सव कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 35 1
अंकिता भंडारी केस: नार्को टेस्ट के लिए गुजरात रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर, 24 नवंबर को होगा टेस्ट-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
feature image 34 1
सीएम धामी ने चंपावत को दी 165.68 करोड़ की सौगात, 54 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
feature image 33 1
कोटड़ीढांग में गुलदार के हमले से महिला की मौत, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद आदमखोर को मारने के आदेश जारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 32 1
स्वामी रामदेव का कथावाचकों पर तीखा हमला, बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 23, 2026
feature image 44
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने संस्थान की प्रगति एवं अस्पताल की सुविधाओं की समीक्षा की; आमजन से उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक हेल्थ November 23, 2026
feature image 28 2
राम माधव का कार्यकर्ताओं को संदेश— टिकट किसी एक को मिलेगा, लेकिन चुनाव में बारात की तरह सभी को नाचना पड़ेगा!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 23, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?