By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/12/16 at 7:08 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
FB IMG 1734355947079
SHARE

देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ-Newsnetra

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रेंजर्स ग्राउण्ड देहरादून में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना और सोलर वाटर हीटर योजना के लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक प्रदान करने के साथ ही यूपीसीएल मुख्यालय में बनाई गई सौर ऊर्जा आधारित म्यूरल आर्ट का लोकार्पण किया।

fb img 17343559489688941619667791377856
fb img 17343559562016565601828229051861

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सौर ऊर्जा जन जागरूकता के लिए चलाई जा रही सोलर वैन को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके माध्यम में आगामी सौ दिनों तक सोलर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों को दी जायेगी। साथ ही विभिन्न स्टॉल पर जाकर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में किए जा रहे नवोन्मेषी प्रयोगों की जानकारी ली।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राज्य के सतत् विकास की दिशा में एक विशिष्ट पहल है। मेले में सौर ऊर्जा से जुड़ी सभी योजनाओं, उनके लाभों और विभिन्न प्रकार के सौर ऊर्जा उत्पादों के बारे में जानकारी से लोग सौर ऊर्जा अपनाने को लेकर जागरुक होंगे। साथ ही सोर ऊर्जा को अपनाते हुए अपनाकर उत्तराखण्ड को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान देंगे।

fb img 17343559593724148052619019890721
fb img 17343559622945115341871518221850
fb img 17343559545499222149578647044150

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं और अभियानों के माध्यम से देशभर में सौर ऊर्जा के प्रयोग को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने वर्ष 2030 तक सौर ऊर्जा के माध्यम से 100 गीगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा है। साथ ही वर्ष 2070 तक देश को कार्बन न्यूट्रल बनाने का लक्ष्य भी रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी शासकीय भवनों पर सोलर पावर प्लांट स्थापित किये जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से 70 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। पी०एम० सूर्यघर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए अभी तक करीब 11 हजार लाभार्थियों को ₹90 करोड़ से अधिक का अनुदान दिया जा चुका है। घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओं हेतु सोलर वाटर हीटर संयत्र की स्थापना पर भी 30 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत सोलर पावर प्लांट की स्थापना के माध्यम से राज्य के स्थायी निवासियों को स्वरोजगार का अवसर भी प्रदान किया जा रहा है। नई सौर ऊर्जा नीति के तहत वर्ष 2027 तक आवासीय में 250 मेगावाट जबकि कुल 2500 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट्स की स्थापना करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सोलर वेंडरों की संख्या बढ़ाते हुए आवासीय क्षेत्र के लिए 365 वेंडरों को मान्यता प्रदान की है। राज्य सरकार ने नेट मीटरिंग की व्यवस्था को भी सरल बनाने के साथ ही 10 किलोवॉट तक के सोलर सिस्टम को तकनीकी आंकलन से बाहर रखा है, जिससे प्रदेशवासी सौर ऊर्जा को आसानी से अपना सकें। पिछले सात माह में उत्तराखण्ड में 23 मेगावाट से अधिक सौर ऊर्जा क्षमता सफलता पूर्वक स्थापित की जा चुकी है।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, विधायक श्री खजान दास, श्री बृजभूषण गैरोला, श्रीमती सविता कपूर, दर्जाधारी श्री विश्वास डाबर, पद्मभूषण डॉ अनिल प्रकाश जोशी, सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम, अपर सचिव श्रीमती रंजना राजगुरु, एमडी यूपीसीएल श्री अनिल कुमार, एमडी यूजेवीएनएल श्री संदीप सिंघल, एमडी पिटकुल श्री पीसी ध्यानी उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra

खटीमा में दीपावली मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छठ घाटों के निर्माण समेत विकास कार्यों की दी सौगात-Newsnetra

उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra

देहरादून के स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’, बच्चों को बताए गए गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के अधिकार!-Newsnetra

देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, प्रमाण पत्र के साथ सहायक उपकरण भी मिलेंगे-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, देहरादून के रेंजर्स ग्राउण्ड में उत्तराखण्ड के प्रथम सोलर मेले ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 3 1
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक मॉडल प्राथमिक विद्यालय का लोकार्पण, बच्चों के साथ झूला झूलकर बांटी खुशियां!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 2, 2026
feature image 2 2
खटीमा में दीपावली मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, छठ घाटों के निर्माण समेत विकास कार्यों की दी सौगात-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन राजनीती November 2, 2026
feature image 1 2
उत्तराखंड में तकनीकी शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 17 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती November 2, 2026
feature image 12
देहरादून के स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान’, बच्चों को बताए गए गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा के अधिकार!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर शिक्षा November 2, 2026
feature image 11
देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, प्रमाण पत्र के साथ सहायक उपकरण भी मिलेंगे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक November 2, 2026
feature image 10
दीपावली पर धामी सरकार की कर्मचारियों को बड़ी सौगात, हजारों कार्मिकों को मिलेगा तदर्थ बोनस, अधिकतम ₹6,908 भुगतान को मंजूरी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर November 2, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?