ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तरकाशी पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने वाले 25 वाहन चालकों के चालान, ड्रंक एंड ड्राइव में एक गिरफ्तार-Newsnetra
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़, संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन तथा नियमित चेकिंग अभियान के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन तथा उपद्रव मचाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है

इसी क्रम में कल 18.07.2026 को यातायात पुलिस एवं कोतवाली उत्तरकाशी की संयुक्त टीम द्वारा जनपद मुख्यालय, ज्ञानसू, गैस गोदाम, सब्जी मंडी, सिंगोटी सहित विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ओवर स्पीड, बिना हेलमेट वाहन चलाना, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत चालानी कार्रवाई की गई। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर एक मोटरसाइकिल चालक को गिरफ्तार करते हुए उसका वाहन सीज किया गया





