अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय महाविद्यालय कमांद में धूमधाम से हुआ योग कार्यक्रम, बड़ी संख्या में लोगों ने किया सहभाग-Newsnetra
टिहरी गढ़वाल। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कमांद, टिहरी गढ़वाल में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्थानीय नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के योग प्रशिक्षक देवेश चन्द योगाचार्य द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान जीवन जी सकता है।
इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य कौत्स कुमार एवं योगाचार्य सुमन ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सिंह रावत, सचिव दिनेश प्रसाद सकलानी, प्रधानाध्यापक सच्चिदानन्द रतूड़ी, अरविन्द मोहन केमवाल, श्रीमती रमा थपलियाल, सेवानिवृत्त अध्यापक गजेन्द्र दत्त थपलियाल तथा शीशपाल चन्द्र रमोला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
योग दिवस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।