पूर्वांचल जनजागृति संस्था के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा आयोजित
विष्णु कालोनी से हरकी पौड़ी तक निकाली जाएगी कलशयात्रा
हरिद्वार से संवाददाता मनिता रावत। लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व का आगाज भव्य कलशयात्रा के साथ होगा। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्वांचल जनजागृति संस्था संस्था की ओर से छठ पर्व के उपलक्ष्य में निकाली जाने वाली कलश यात्रा की जोरदार तैयारियां जारी है। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, नगर विधायक मदन कौशिक रानीपुर विधायक आदेश चौहान,अबध महासंघ दिल्ली के राष्ट्रीय संरक्षक सूर्यभान पांडेय मौजूद रहेंगे।
पूर्वांचल जनजागृति संस्था के अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि बुधवार,15 नवंबर को कलशयात्रा अपने निर्धारित समय के अनुसार निकाली जायेगी। कलशयात्रा की शुभारंभ विष्णु कालोनी से किया जायेगा और समापन हरकी पौड़ी पर होगा। उन्होंने बताया कि विष्णु कालोनी में बुधवार को सुबह कलश वितरण, कालोनी भ्रमण व विशिष्ट अतिथियों के स्वागत व संबोधन से होगा।
इसके उपरांत 12 बजे पूरे हरिद्वार के छठ व्रती व पूर्वांचल समाज के लोग विल्केशवर मंदिर पर इकट्ठा होंगे। वहाँ पर वेदांती आश्रम पर जलपान के बाद कलशयात्रा हरकी पौड़ी के लिए प्रस्थान करेगी। हरकी पौड़ी पर गंगा पूजन के बाद पुनः सभी लोग वेदांती आश्रम आंयेगे, वंहा पर 03:30 पर भंडारे का आयोजन होगा। सभी लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमलेश्वर मिश्रा, ब्रह्माशंकर चौबे, सुनील पांडेय, अवनीश मिश्र, अर्जुन सिंह,दिनेश पांडेय, विरेन्द्र मौर्य, तरूण शुक्ला, विनोद मिश्रा, सुधांशु राय, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, चंद्रकांत पांडेय, रवि मिश्रा, मनोज मिश्र, देव सोनी सहित अन्य गणमान्य सदस्यगण जी जान से जुटे हैं।