By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: ज्वालापुर दोहरा हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > ज्वालापुर दोहरा हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला-Newsnetra
उत्तराखंडक्राइम न्यूज़ताज़ा खबर

ज्वालापुर दोहरा हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/03 at 10:52 AM
News Netra Admin
Share
3 Min Read
2022 7image 19 44 519245301imprisonment ll
SHARE

ज्वालापुर दोहरा हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला-Newsnetra

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में अदालत ने दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र दत्त की अदालत ने आरोपी आशीष मेहता और अरुण को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास के साथ साढ़े पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

जिला शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल बेदी और विशेष लोक अभियोजक (एससी/एसटी एक्ट) धर्मेश कुमार ने बताया कि घटना तीन अक्तूबर 2015 की रात करीब साढ़े नौ बजे की है। कड़च्छ ज्वालापुर निवासी पंकज अपने दोस्त कार्तिक और रोहित उर्फ बंटी के साथ शास्त्री नगर मार्केट की ओर जा रहा था। इसी दौरान शास्त्री नगर में आरोपी आशीष मेहता अपने भाई चिन्नू मेहता, पिता महेश मेहता, सचिन और अरुण समेत अन्य साथियों के साथ दुकान के बाहर खड़ा था

पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने पंकज और उसके दोस्तों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर चाकू, खुखरी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पंकज और कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित उर्फ बंटी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की रिपोर्ट मृतक पंकज के पिता नौरतू पुत्र तिलक राज निवासी ज्वालापुर ने उसी रात कोतवाली ज्वालापुर में दर्ज कराई। विवेचना के बाद पुलिस ने आशीष मेहता, महेश मेहता और अरुण के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सुनवाई के दौरान आरोपी महेश मेहता की मौत हो गई, जिस कारण उसके खिलाफ कार्रवाई समाप्त कर दी गई। वहीं एक आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसका मामला किशोर न्याय बोर्ड भेजा गया।

अदालत में 30 गवाह किए गए पेश
मुकदमे की सुनवाई में वादी पक्ष की ओर से 30 गवाह पेश किए गए। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने आशीष मेहता निवासी शास्त्री नगर और अरुण निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर को हत्या, जानलेवा हमला और गाली-गलौज करने का दोषी पाया। अदालत ने हत्या के लिए दोनों को आजीवन कारावास और साढ़े पांच लाख रुपये जुर्माना, जानलेवा हमला करने पर दस साल की कैद व पांच हजार रुपये जुर्माना, गाली-गलौज करने पर एक माह की कैद और पांच सौ रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra

उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra

अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, अदालत ने सुनाया सख्त फैसला, ज्वालापुर दोहरा हत्याकांड: दो दोषियों को उम्रकैद
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18 1
अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 17 1
उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 16 1
अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 15 1
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 26, 2026
feature image 14 1
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 13 1
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?