By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: वैज्ञानिकों का खुलासा: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना नहीं, तेज बारिश से हुई तबाही-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > वैज्ञानिकों का खुलासा: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना नहीं, तेज बारिश से हुई तबाही-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

वैज्ञानिकों का खुलासा: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना नहीं, तेज बारिश से हुई तबाही-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/09/15 at 2:04 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
Screenshot 20250915 013439 Chrome2
SHARE

वैज्ञानिकों का खुलासा: उत्तराखंड में बादल फटने की घटना नहीं, तेज बारिश से हुई तबाही-Newsnetra

उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई।

उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा का कारण बादल फटना माना जा रहा था। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि बादल फटने की उनके पास कोई घटना रिकॉर्ड ही नहीं हुई।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

राज्य में धराली, थराली समेत कई जगहों पर भीषण प्राकृतिक आपदा आई। इन आपदाओं के पीछे लोगों ने बादल फटना कहा है। पर वैज्ञानिक राज्य में बादल फटने की घटना नहीं मान रहे हैं। प्रदेश में तेज बरसात के साथ ही सामान्य से अधिक बारिश के चलते तबाही मची।

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल कहते हैं कि अधिक बारिश और नुकसान के चलते उसे बादल फटना मान लिया जाता है। एक घंटे में 100 एमएम बरसात होती है, तो उसे बादल फटना माना जाता है। इस सीजन में ऐसी कोई भी घटना रिकार्ड नहीं हुई है। एक घंटे में एक एमएम से बीस एमएम तक तीव्र बरसात, 20 से 50 एमएम अति तीव्र और 50 से 100 एमएम तक अत्यंत तीव्र बारिश का दौर माना जाता है। इसमें तीव्र और अति तीव्र बरसात का अनुपात अधिक होती है। इसके अलावा अत्यंत तीव्र बारिश 01 घंटे में 100 एमएम बारिश होना माना जाता है बादल फटना भी रिपोर्ट हुई है।

अटरिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ माधवन नायर राजीवन के अनुसार भी बादल फटने की घटना रिपोर्ट नहीं हुई है, उनके अनुसार इसके लिए तय मानक है। इसके आधार पर ही बादल फटना माना जा सकता है। इसके लिए साक्ष्य होना चाहिए, जो नहीं है। अगर पहाड़ों में एक दिन में पांच एमएम भी बरसात होती है, तो भी वह बहुत नुकसान कर सकती है। पहाड़ों पर ढलान होती है, उसके साथ पानी, पत्थर, मलबा आता है, इससे बाढ़ का स्तर ऊंचा हो जाता है। ऐसे में राज्य में जब तेज बारिश से इतना नुकसान हुआ है, ऐसे में बादल फटने की घटना होती तो नुकसान और बड़ा हो सकता था। अब तक सरकारी विभागों ने मानसून में आई आपदा से 5700 करोड़ से अधिक के नुकसान का आकलन किया है।

85 लोगों की हो चुकी मौत
प्रदेश में एक अप्रैल से नौ सितंबर तक प्राकृतिक आपदा में 85 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 94 लोग लापता हैं। 3726 मकानों को आंशिक 195 को गंभीर नुकसान पहुंचा। आपदा की चपेट में आने में 274 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।

22% अधिक हुई है बारिश
राज्य में सामान्य से अधिक बारिश हुई है। एक जून से नौ सितंबर तक 1299.3 एमएम बरसात हुई, जबकि सामान्य बारिश 1060.7 एमएम है। 22 प्रतिशत सामान्य से अधिक बारिश हुई है। अगर केवल एक सितंबर से नौ सितंबर तक की बात करें तो भी मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सामान्य से 67 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। ज्ञात हो कि हिमाचल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर व लद्दाख, हरियाणा चंडीगढ़ दिल्ली से अधिक बारिश उत्तराखंड में होती है।

बारिश के पैटर्न में भी बदलाव
उच्च हिमालीय क्षेत्रों में बारिश के पैटर्न में बदलाव को देखने को मिला है। उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री और डोकरानी में वाडिया संस्थान अध्ययन कर रहा है। यहां पर उपकरण लगे हुए हैं। वाडिया संस्थान के निदेशक विनीत गहलोत कहते हैं कि हर्षिल में जिस दिन आपदा आयी थी, उस दिन वहां पर कुल 20 एमएम बरसात हुई जबकि डोकरानी ग्लेशियर है, वहां पर लगे उपकरणों में पांच गुना बारिश रिपोर्ट हुई।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra

उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra

अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18 1
अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 17 1
उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 16 1
अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 15 1
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 26, 2026
feature image 14 1
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 13 1
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?