By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने टिहरी संसदीय क्षेत्र के नोडल व्यय अधिकारी एवं सहायक व्यय के साथ की बैठक -Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने टिहरी संसदीय क्षेत्र के नोडल व्यय अधिकारी एवं सहायक व्यय के साथ की बैठक -Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने टिहरी संसदीय क्षेत्र के नोडल व्यय अधिकारी एवं सहायक व्यय के साथ की बैठक -Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/03/21 at 5:50 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
image editor output image1054290909 1711043289229
SHARE

भारत निर्वाचन आयोग के नियुक्त व्यय प्रेक्षक ने टिहरी संसदीय क्षेत्र के नोडल व्यय अधिकारी एवं सहायक व्यय के साथ की बैठक -Newsnetra


देहरादून। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01-टिहरी गढवाल संसदीय क्षेत्र हेतु नियुक्त व्यय प्रेक्षक राजेश कोठारी ने आज बीजापुर गेस्ट हाउस में टिहरी संसदीय क्षेत्र के नोडल व्यय अधिकारी एवं सहायक व्यय के साथ बैठक लेते हुए व्यय टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में धनबल का प्रयोग रोकना व्यय टीमों का प्रमुख दायित्व है ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके। व्यय प्रेक्षक राजेश कोठारी ने टीमों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सामग्री वितरण, धन वितरण अथवा अन्य ऐसी वस्तु एवं सामग्री वितरण की सूचनाओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्यवाही करें तथा प्रत्येक गतिविधि की वीडियोग्राफी करायें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन के दौरान प्रत्येक गतिविधि पर सजगता से मॉनिटिरिंग करते हुए प्रत्याशियों एवं पार्टियों द्वारा किये जा रहे व्यय पर बारीकी से नजर रखनी है तथा किसी भी प्रकार की सूचना जो निर्वाचन से सम्बन्धित हो पर त्वरित प्रक्रिया दी जाए। माननीय व्यय प्रेक्षक ने निर्देश दिए कि विधि सम्मत जो व्यय प्रत्याशियों द्वारा किया जा रहा है प्रत्येक व्यय का अंकन करें तथा यदि अन्य डीआईओ डीडीडीएन प्रेस नोट कार से भी व्यय की सूचना प्राप्त हो रही है तो उस भारत निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार त्वरित कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने व्यय टीमों को सजग रहने को निर्देशित किया ताकि किसा प्रत्याशी का कोई व्यय अंकन होने से छूट ना जाए। उन्होंने कहा कि यह विशेष नजर रखी जाए कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्याशी के व्यय हेतु तय की गई व्यय सीमा धनराशि 95 लाख से अधिक व्यय तो नही किया गया है इसके लिए शेडो रजिस्टर का प्राथमिकता से मिलान कर लिया जाए।

image editor output image1053367388 17110432697942440685401412623819

व्यय प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख निर्देशः-

प्रत्येक गतिविधि पर सजगता  नजर रखी जाए।
अनुमति से अधिक वाहन का उपयोग न हो, यदि हो रहा है तो उसका अंकन कर लिया जाए।
10 हजार से अधिक का व्यय नकद न हो यदि 10 हजार का नकद व्यय किया गया है तो वह धनराशि निर्वाचन हेतु खोले गए बैंक खाते से नकद निकासी हुई हो।
निर्वाचन प्रचार-प्रसार हेतु प्रकाशित की जा रही सामग्री एम.सी.एम.सी समिति से प्रमाणित हो।
प्रकाशित सामग्री पर प्रिन्टर्स का नाम व पता अंकित हो
प्रतिदिन कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। सीजर की कार्यवाही की तत्काल उपलब्ध करा दी जाए।
इस अवसर पर मुख्य कोषाधिकारी/नोडल व्यय नीतू भण्डारी, नोडल मीडिया/एमसीएमसी बीसी नेगी आयकर विभाग से आबिद अली, सलाहकार राजीव गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान, समस्त विधानसभा हेतु नियुक्त किये गए एईओ उपस्थित रहे तथा 01-टिहरी संसदीय क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाली जनपद टिहरी एवं उत्तरकाशी  के नोडल व्यय एवं सम्बन्धित विधानसभाओं के एईओ वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
वहीं मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय कक्ष में 24×7 व्यय अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष और कॉल सेन्टर स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष संख्या 0135-2714500, जिस पर निर्वाचन के किसी प्रकार के व्यय के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार के निर्वाचन सम्बन्धी कार्यक्रम, सभा, सामग्री वितरण आदि की सूचना दी जा सकती है। सूचना सीधे माननीय व्यय प्रेक्षक राजेश कोठारी मो.न. 09258951635 पर भी दी जाकती है। इसी प्रकार जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय के सभागार में मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी कक्ष की स्थापना की गई है। एम.सी.एम.सी कक्ष 16 मार्च 2024 से 24×7 कार्य कर रहा है। एम.सी.एम.सी कक्ष का दूरभाष संख्या 0135-2978570 है, जिस पर सोशल मीडिया एंव अन्य मीडिया पर चल रहे व्यय एवं अन्य प्रकार की निर्वाचन से जुड़े मीडिया सम्बन्धी व्यय की जानकारी दी जा सकती है।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra

बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra

हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra

केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, The Election Commission of India's expenditure observer met with officials from Tehri parliamentary constituency
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

देहरादून में नाबार्ड के सेब महोत्सव 3.0 का आयोजन, 2400 किलो सेब और 700 किलो कीवी की बिक्री-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 9, 2026
Uttarakhand Hailstorm Damage Survey
बाजपुर में भीषण ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान, मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षण और खेतों का निरीक्षण-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 9, 2026
img 1518
पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने की प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा से शिष्टाचार भेंट-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 9, 2026
ALLO
हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि, सड़क पर मची अफरा-तफरी; कई गाड़ियों के शीशे टूटे-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 9, 2026
sdf
केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग आज से शुरू: जानिए नया किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 9, 2026
Capture
Dehradun News: दून अस्पताल की इमरजेंसी में फिर बवाल, दो पक्षों में मारपीट के बीच लहराए धारदार हथियार-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 9, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?