By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरसामाजिक

शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2024/08/14 at 10:30 PM
News Netra Admin
Share
5 Min Read
IMG 20240814 WA0007
SHARE

शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि-Newsnetra

आज अमर शहीद जगदीश वत्स की 82 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रथम श्रद्धांजलि समारोह
भल्ला पार्क हरिद्वार में प्रातः 9.30 बजे आयोजित किया गया। इसमें माननीय जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल  जी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं नागरिकों ने शहीद जगदीश वत्स की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पुष्पांजलि उपरांत जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित सभी स्वतंत्रता सेनानियों/ शहीदों के उत्तराधिकारियों को अंग वस्त्र प्रदान करके उनका स्वागत किया गया।

img 20240814 wa0006145174134471106124


        हरिद्वार में ही दूसरा कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के तत्वावधान में दोपहर 11:30 बजे शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में आयोजित किया गया। यहां पर सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजय वीर सिंह जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया , जिसमें उनका सहयोग जनपद के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री भारत भूषण विद्यालंकर जी ने किया। राष्ट्रगान के पश्चात सभी लोगों ने बारी-बारी से शहीद जगदीश वत्स की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। तदुपरांत विधिवत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री देशबंधु जी ने की तथा संचालन रुड़की के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार तथा शहीद जगदीश वत्स के भांजे डॉक्टर श्री गोपाल नारसन द्वारा किया गया।

- Portal Sponser -
Ad imageAd image
img 20240814 wa00104179042469838880383

श्री गोपाल नारसन द्वारा शहीद जगदीश वत्स के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस तरह से उस 17 वर्षीय ऋषि कुल महाविद्यालय के छात्र ने 14 अगस्त 1942 को हरिद्वार में तीन गोलियां खाकर भी तीन स्थानों पर तिरंगा फहराया जिसमें अंतिम तिरंगा उन्होंने रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर फहराया था। गोली लगने के बाद गम्भीर अवस्था में उन्हें   इलाज के लिए देहरादून रेफर किया गया लेकिन उनकी जान कोबचाया नहीं जा सका। श्री नारसन जी ने शहीद जगदीश वत्स की जीवनी को विद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई जिस पर सभा में उपस्थित उप जिला अधिकारी हरिद्वार ने भी अपनी सहमति जताई। संस्था के राष्ट्रीय महासचिव श्री जितेन्द्र रघुवंशी जी ने अपने उद्बोधन में शहीद जगदीश वत्स के बलिदान को याद करते हुए कहा कि हम सभी उत्तराधिकारियों को भी अपने शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए और समाज को नई दिशा दिखाने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने 12 अगस्त को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में हुई बैठक की चर्चा करते हुए उसमें स्वतंत्रता सेनानियों/ शहीदों के उत्तराधिकारियों से संबंधित उठाई गई समस्याओं का विवरण प्रस्तुत किया और बताया कि जिलाधिकारी महोदय ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी ने बोलते हुए कहा कि हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियों को समाज के लिए कोई ना कोई रचनात्मक कार्य अवश्य करना चाहिए तथा उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन की तरफ से प्रतिवर्ष कम से कम एक रक्तदान शिविर अवश्य लगाया जाना चाहिए जिसका सभी ने समर्थन किया। श्रद्धांजलि सभा को रुड़की से पधारे श्री अरविंद शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी श्री विद्या भूषण विद्यालंकार तथा अन्य साथियों ने संबोधित किया। बाद में अध्यक्ष श्री देशबंधु जी ने सभी आगंतुको का धन्यवाद अदा किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत भूषण विद्यालंकार, संगठन के अध्यक्ष देशबंधु, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सैनी, कोषाध्यक्ष धर्मवीर धींगरा, शहीद जगदीश वत्स के भांजे श्रीगोपाल नारसन, आशुतोष शर्मा, सुभाष चन्द्र छाबड़ा, कैलाश चंद्र वैष्णव, शिवेन्द्र सिंह गहलौत, सुरेंद्र छाबड़ा, वीरेन्द्र गहलौत, नरेन्द्र कुमार वर्मा, प्रमेश चौधरी, बिजेन्दर, शिवकुमार, आनन्द पाल सिंह, रमेश कुमार, यशपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, शीला सिंह, माया सिंह सहित अनेक स्थानीय गणमान्य नागरिकों की सराहनीय उपस्थिति रही।

img 20240814 wa00121988678578488822638
img 20240814 wa00111743897749304169412
img 20240814 wa00098683861723613805592
img 20240814 wa00082544144636744378901
img 20240814 wa00072972076597185870800
logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra

उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra

हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra

हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, शहीद जगदीश वत्स की पुण्यतिथि पर हरिद्वार में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

img 1491
यूट्यूबर अनुराग डोभाल फिर अरेस्ट: मारपीट और धमकी के बाद अब लगा अपहरण का आरोप, तीन साथी भी पकड़े-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर October 8, 2026
img 1490
उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक 4,882 PMAY-G आवास बने-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1484 1
हरिद्वार बना उद्योग और निवेश का बड़ा केंद्र, 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयों से 1.27 लाख युवाओं को मिला रोजगार: मुख्यमंत्री धामी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ राजनीती October 8, 2026
img 1479 1
हरिद्वार में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, मुख्यमंत्री धामी बोले- सशक्त पंचायतें हैं विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 8, 2026
img 1476 1
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का किया विमोचन, बोले- लोकतंत्र को मजबूत करने में मीडिया की अहम भूमिका-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती सामाजिक October 8, 2026
img 1474
संस्कृत को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर, मॉडर्न टूल्स से लेकर समर कैंप तक विस्तार की तैयारी-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 8, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?