By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: साहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्तवाल ‘तुंगनाथी’ को श्रद्धांजलि – पर्यटन विभाग करेगा मार्ग और केंद्र का नामकरण-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > साहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्तवाल ‘तुंगनाथी’ को श्रद्धांजलि – पर्यटन विभाग करेगा मार्ग और केंद्र का नामकरण-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबरशिक्षा

साहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्तवाल ‘तुंगनाथी’ को श्रद्धांजलि – पर्यटन विभाग करेगा मार्ग और केंद्र का नामकरण-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/08/30 at 9:34 PM
News Netra Admin
Share
4 Min Read
IMG 20250830 WA0138
SHARE

साहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्तवाल ‘तुंगनाथी’ को श्रद्धांजलि – पर्यटन विभाग करेगा मार्ग और केंद्र का नामकरण-Newsnetra

देहरादून। हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल शोध संस्थान सोसाइटी जैसे विशाल वट वृक्ष को खड़ा करने में स्व० डॉ योगम्बर सिंह बर्तवाल “तुंगनाथी” के योगदान को देखते को जनपद चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखरी में पर्यटन विभाग के ट्रैकिंग ट्रेक्शन सेन्टर तथा कनकचौरी (चमोली) से कार्तिक स्वामी मन्दिर (रूद्रप्रयाग) तक पैदल ट्रैक मार्ग (2.5 कि0मी0) का नामकरण प्रसिद्ध साहित्यकार स्व० डॉ योगम्बर सिंह बतर्वाल “तुंगनाथी” के नाम पर रखा जायेगा।

IMG 20250830 WA0137 IMG 20250830 WA0139

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्वाल की जंयती पर शनिवार को रिस्पना बाईपास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कही। उन्होंने कार्यक्रम के लिए साहित्य कला एवं संस्कृति के लिए समर्पित “हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बतर्वाल शोध संस्थान सोसाइटी” के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जनपद रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि के मालकोटी गांव में जन्में हिमवंत कवि के नाम से प्रसिद्ध वरिष्ठ साहित्यकार चन्द्र कुंवर बतर्वाल ने 13 वर्ष की आयु से लेकर 28 वर्ष की आयु तक 750 से अधिक कविताओं, 25 से अधिक कहानियां और कई व्यंग्य लेख लिखे। अपने जीवन के अल्प कालखण्ड में साहित्य जगत में दिया गया उनका योगदान अकल्पनीय है।

कैबिनेट मंत्री श्री महाराज ने कहा कि यदि चन्द्र कुंवर बतर्वाल के उपलब्ध साहित्य का सही ढंग से मूल्याकंन किया जाय तो वह उस स्थान को हासिल कर सकते है जिसके सही मायने में हकदार थे। उन्होंने कहा कि बहुत से साहित्यकारों ने चन्द्र कुंवर बर्वाल के साहित्य को संजोने का भगीरथ प्रयास किया है। ऐसे ही हमारे बीच के वरिष्ठ साहित्यकार स्व० डॉ योगम्बर सिंह बतर्वाल “तुगनाथी” भी रहे हैं जिन्होंने चन्द्र कुंवर बर्तवाल के साहित्य को समेटने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री महाराज ने कहा कि हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल शोध संस्थान सोसाइटी” जिसके बैनर तले हम आज चन्द्र कुंवर बर्तवाल की जंयती पर यहां एकत्रित हुए हैं इस संस्थान की स्थापना भी साहित्यकार स्व० डॉ योगम्बर सिंह बतर्वाल “तुंगनाथी” ने ही की है। उन्होंने कहा कि स्व० श्री तुंगनाथी द्वारा संकलित चन्द्र कुंवर बतर्वाल की कई अप्रकाशित कृतियों पर आधारित पुस्तक का इस अवसर पर विमोचन किया जाना अत्यंत प्रसन्नता का विषय है। निश्चित रूप से इस पुस्तक से हमें हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल के साहित्य की और अधिक जानकारी प्राप्त हो सकेगी। “हिमवंत कवि चन्द्र कुंवर बर्तवाल शोध संस्थान सोसाइटी” जैसे विशाल वट वृक्ष को खड़ा करने में स्व० डॉ योगम्बर सिंह बर्तवाल “तुंगनाथी” के अभूतपूर्व योगदान को देखते हुए पर्यटन विभाग को जनपद चमोली के अन्तर्गत विकास खण्ड पोखरी में पर्यटन विभाग के ट्रैकिंग ट्रेक्शन सेन्टर तथा कनकचौरी (चमोली) से कार्तिक स्वामी मन्दिर (रूद्रप्रयाग) तक पैदल ट्रैक मार्ग (2.5 कि0मी0) का नामकरण प्रसिद्ध साहित्यकार स्व० डॉ योगम्बर सिंह बर्तवाल “तुंगनाथी” के नाम पर रखने के भी निर्देश पर्यटन विभाग को दे दिये गये हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व आईएएस चंद्र सिंह, श्रीमती विजयलक्ष्मी गोंसाई, कुंवर भवानी सिंह, श्रीमती कुलवंती बर्तवाल, शोध संस्थान के सचिन गौरव सिंह बर्तवाल, धीरेंद्र सिंह बर्तवाल, कर्नल डीएस बर्तवाल, शक्ति बर्तवाल और नरेंद्र सिंह रौथाण आदि मौजूद थे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra

उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra

अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra

दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra

रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, साहित्यकार डॉ. योगम्बर सिंह बर्तवाल ‘तुंगनाथी’ को श्रद्धांजलि – पर्यटन विभाग करेगा मार्ग और केंद्र का नामकरण
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

feature image 18 1
अखिलेश के ‘घुसपैठिया’ बयान पर मुख्यमंत्री धामी का कांग्रेस से सवाल, बोले—उत्तराखंड के सम्मान से बड़ा कुछ नहीं!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 17 1
उर्मिला सनावर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! दुष्यंत गौतम समेत अन्य के खिलाफ बयान मामले में FIR दर्ज-Newsnetra
उत्तराखंड क्राइम न्यूज़ ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 16 1
अब वसंत विहार थाना क्षेत्रों के मकान मालिकों का नंबर लगा, 17 मकान मालिकों पर 1.70 लाख का जुर्माना-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर October 26, 2026
feature image 15 1
दलेर मेहंदी से सुबोध उनियाल ने मांगी माफी, मुख्यमंत्री धामी ने मीका-दलेर को दिया उत्तराखंड आने का न्योता!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर मनोरंजन राजनीती October 26, 2026
feature image 14 1
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ का पुल-सुरंग तैयार, केदारनाथ-बदरीनाथ जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
feature image 13 1
वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मुख्यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों का मानदेय बढ़ाने की तैयारी!-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 26, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?