By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
News NetraNews Netra
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Search
//

News Netra is the medium of broadcasting various news and spreading awareness of about Social , Health , political,Spritual, cultural , sports as well as public interest issue in the form of broadcast journalism.

  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
Reading: Uttarakhand News: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी-Newsnetra
Share
Notification Show More
Aa
News NetraNews Netra
Aa
  • ताज़ा खबर
  • उत्तराखंड
  • मनोरंजन
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
  • हेल्थ
  • देश
Search
  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2023 News Netra. All Rights Reserved
News Netra > ताज़ा खबर > उत्तराखंड > Uttarakhand News: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी-Newsnetra
उत्तराखंडताज़ा खबर

Uttarakhand News: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी-Newsnetra

News Netra Admin
Last updated: 2025/07/30 at 11:50 PM
News Netra Admin
Share
6 Min Read
IMG 20250730 WA0125
SHARE

Uttarakhand News: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी-Newsnetra

– इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में आयोजित हुआ
भारतीय वन सेवा 2023-25 पाठ्यक्रम के परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह
– सेवाकाल में आपको ऐसे कार्य करने होंगे जिससे सेवानिवृत्ति के समय आप सेंस ऑफ़ फुलफिलमेंट का अनुभव करें : मुख्य अतिथि माननीय न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग

– 21वीं सदी में पासआउट होने वाला भारतीय वन सेवा का ये सबसे बड़ा बैच है
– ⁠2023-25 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 109 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों तथा भूटान के 02 विदेशी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्‍त किया

- Portal Sponser -
Ad imageAd image

IMG 20250730 WA0120 1 IMG 20250730 WA0122

देहरादून : इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में प्रशिक्षणरत 2023 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह 30 जुलाई 2025 को दीक्षांत गृह, वन अनुसंधान संस्‍थान में सम्‍पन्‍न हुआ। इस अवसर पर माननीय न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल और परिवीक्षार्थियों को प्रमाणपत्र तथा पदक प्रदान किए। यह 21वीं सदी में पासआउट होने वाला सबसे बड़ा बैच है।
​
इस अवसर पर इन्दिरा गाँधी राष्‍ट्रीय वन अकादमी के निदेशक डॉ० जगमोहन शर्मा ने निदेशक रिपोर्ट प्रस्‍तुत की। उन्‍होंने कहा कि यह संस्‍थान पूर्व में इंडियन फॉरेस्‍ट कॉलेज और अब राष्‍ट्रीय वन अकादमी के रूप में देश की सेवा कर रहा है। स्‍वतंत्र भारत के समस्‍त भारतीय वन सेवा अधिकारियों और 14 मित्र राष्‍ट्रों के 367 वन अधिकारियों ने अब तक इस संस्‍थान से प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है।

उन्‍होंने बताया कि वर्तमान 2023-25 प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में 109 भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों तथा भूटान के 02 विदेशी प्रशिक्षुओं सहित कुल 111 प्रशिक्षु अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्‍त किया है। इनमें 22 महिला आईएफएस प्रशिक्षु अधिकारी हैं। बैच में 50 अधिकारियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्‍त करते हुए ऑनर्स डिप्‍लोमा प्राप्‍त किया। इन अधिकारियों को वानिकी और शासन के विभिन्‍न पक्षों के विषय में प्रशिक्षित किया गया है जिसमें भिन्‍न-भिन्‍न संस्थानों तथा एनजीओ के साथ एनजीओ अटैचमेंट की ट्रेनिंग भी शामिल है। 2023 में पाठ्यक्रम के पैटर्न में बदलाव होने के बाद पासआउट होने वाला यह पहला बैच है। उन्‍होंने पास-आउट होने वाले इन युवा परिवीक्षार्थियों को पूर्ण निष्‍ठा और समर्पण से कार्य करने तथा वनाश्रित निर्धन लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए अपने सर्वश्रेष्‍ठ प्रयास करने की सलाह दी।

उत्‍कृष्‍ट उपलब्धियाँ प्राप्‍त करने वाले परिवीक्षार्थियों को समारोह में विभिन्‍न पुरस्‍कार प्रदान किए गए। केरल संवर्ग के श्री मिधुनमोहन एस.बी. बैच के टॉपर रहे। अन्‍य पुरस्‍कार एवं पदक विजेताओं की सूची संलग्‍न है।
​कार्यक्रम के मुख्‍य अतिथि माननीय न्‍यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्‍यन, अध्‍यक्ष, राष्‍ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने अपने दीक्षांत भाषण में प्रशिक्षु अधिकारियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि भारतीय वन सेवा में प्रशासनिक दायित्‍वों के साथ-साथ नैतिक एवं सांविधिक प्रतिबद्धताएं निहित हैं।

उन्‍होंने चेताया कि आपको अपने दायित्‍वों और भूमिकाओं के प्रति सजग रहना चाहिए क्‍योंकि भूमिकाएं समय के साथ बदल जाती हैं। उन्‍होंने इन नए अधिकारियों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि वे सदैव नियमों की अनुपालना करें और कभी भी इनके प्रति उदासीन न हों। किसी भी कारण से नियमों को तोड़कर केवल कुछ समय का लाभ प्राप्‍त हो सकता है किंतु लंबे समय में यह पेनल्‍टी के रूप में सामने आता है। उन्‍होंने कहा कि अपने अधीनस्‍थ कार्मिकों और सहयोगियों के प्रति गलत व्‍यवहार न करें। समय बदलने के साथ एक छोटा का गलत कार्य आपके करियर को प्रभावित कर सकता है। और, सदैव सकारात्‍मक रहें और एक जैसे रहें। आपका व्‍यवहार आपके प्रति लोगों के नजरिये को प्रभावित करता है। अंत में तैतरीय उपनिषद से “सत्‍यं वद, धर्मम् चर” का उदाहरण देते हुए उन्‍होंने सदैव सत्‍य और नियम के रास्‍ते पर चलने का संदेश दिया। उन्‍होंने कहा कि आज एक अधिकारी के रूप में दीक्षांत समारोह में आपको सेंस ऑफ अचीवमेंट का अनुभव हो रहा होगा किंतु अपने सेवाकाल में आपको ऐसे कार्य करने होंगे जिससे सेवानिवृत्ति के समय आप सेंस ऑफ़ फुलफिलमेंट का अनुभव करें। उन्होंने करियर में ईमानदारी, अनुशासन और करुणा का मार्ग अपनाने को कहा।
​अंत में उन्‍होंने सभी अधिकारियों और अकादमी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की कामना की।

दीक्षांत समारोह में पीसीसीएफ (एचओएफएफ) उत्तराखंड; महानिदेशक, आईसीएफआरई; निदेशक, एफआरआई, महानिदेशक भारतीय वन सर्वेक्षण; निदेशक, भारतीय वन्‍यजीव संस्‍थान; निदेशक, वानिकी शिक्षा निदेशालय; प्रधानाचार्य, केंद्रीय अकादमी राज्‍य वन सेवा देहरादून; निदेशक, भारतीय सुदूर संवेदन संस्‍थान देहरादून; निदेशक, आईसीएआर-केंद्रीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्‍थान, देहरादून; निदेशक, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्‍थान, देहरादून; आईजीएनएफए और केंद्रीय अकादमी राज्‍य वन सेवा देहरादून के संकाय सदस्य एवं स्‍टाफ, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारीगण, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी; केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारी तथा 2023 बैच में पास आउट हुए अधिकारियों के परिजनों सहित बड़ी संख्‍या में अतिथिगण उपस्थित रहे।

logofinal
News Netra Admin

You Might Also Like

पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra

हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra

Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra

News Netra Episode

  • ताज़ा खबर
    • सामाजिक
    • शिक्षा
    • यूथ
    • पर्यटन
  • उत्तराखंड
    • प्रेरणा का शिखर
    • विरासतों की वसीहत
    • खबरों का पंचनामा
  • मनोरंजन
    • हास्य के तीर व्यंग के बाण
  • आज का राशिफल
  • क्राइम न्यूज़
  • राजनीती
    • राजनीती अखाड़ा
  • हेल्थ
    • हेल्थ मंत्र
  • देश
TAGGED: newsnetra, Uttarakhand News: देश को मिले 109 भारतीय वन सेवा के अधिकारी, इनमें से 22 महिला अधिकारी
Share This Article
Facebook Twitter Pinterest Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link Print
Share
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

– Advertisement –

Advt.

Advt.

Advt.

Stay Connected

16k Followers Like
12k Followers Follow
20.1k Followers Follow
53.7k Subscribers Subscribe

Latest Breaking News

Untitled design 4 1
पाँचवीं ऑल इंडिया ओपन हरिद्वार रैपिड चेस टूर्नामेंट का सफल आयोजन, देशभर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर यूथ स्पोर्ट न्यूज October 12, 2026
Untitled design 18
उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर सम्मान, 9 नवंबर को देहरादून आ सकते हैं अमित शाह-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Untitled design 15
हरिद्वार में आज धामी कैबिनेट की बैठक, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर राजनीती October 12, 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026
Aaj ka Rashifal 12 October 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन ? आइए जानते हैं, आपकी राशि के लिए क्या-क्या खास..?- Newsnetra
आज का राशिफल उत्तराखंड ताज़ा खबर October 12, 2026
Untitled design 14
उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर सामाजिक October 11, 2026
Untitled design 13 1
हेमकुंड साहिब के बाद लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद, बर्फबारी के बीच हुई अंतिम पूजा-Newsnetra
उत्तराखंड ताज़ा खबर पर्यटन October 11, 2026
News NetraNews Netra
Follow US
© 2023 News Netra. All Rights Reserved |
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?